×
 

आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क के 13,000 से अधिक पदों पर भर्ती, आज से आवेदन शुरू; जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया

आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क के 13,706 पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया एक सितंबर से शुरू होगी। इच्छुक उम्मीदवार 21 सितंबर तक आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (आईबीपीएस) की क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक यानी आरआरबी क्लर्क भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया मंगलवार, 1 सितंबर से शुरू हो रही है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 13,706 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 21 सितंबर निर्धारित की गई है।

उम्मीदवारों को आवेदन के दौरान आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे और निर्धारित आवेदन शुल्क जमा करना होगा। आवेदन पूरा करने के बाद उम्मीदवारों को फॉर्म की पीडीएफ सुरक्षित रखने और उसका प्रिंट निकालने की सलाह दी गई है।

कैसे करें आवेदन?

उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं। इसके बाद आईबीपीएस आरआरबी पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें। आवेदन फॉर्म में मांगी गई जानकारी भरें और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें। इसके बाद आवेदन शुल्क जमा करके फॉर्म सबमिट करें। अंत में आवेदन फॉर्म की पीडीएफ डाउनलोड कर उसका प्रिंट सुरक्षित रखें।

और पढ़ें: बीपीएससी टीआरई 4.0 भर्ती अपडेट: 32,388 शिक्षक पदों के आवेदन स्थगित, नई तारीखों का इंतजार

आवेदन शुल्क

सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 850 रुपये है। वहीं, अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी) और दिव्यांग (पीडब्ल्यूबीडी) उम्मीदवारों के लिए शुल्क 175 रुपये निर्धारित है।

शैक्षणिक योग्यता

ऑफिस असिस्टेंट और ऑफिसर स्केल-1 के लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। स्नातक की मार्कशीट या डिग्री प्रमाणपत्र होना जरूरी है।

ऑफिसर स्केल-2 (जनरल बैंकिंग ऑफिसर) के लिए कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक और बैंक में अधिकारी के रूप में दो वर्ष का अनुभव जरूरी है। ऑफिसर स्केल-3 के लिए 50 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक और बैंक या वित्तीय संस्थान में अधिकारी के रूप में कम से कम पांच वर्ष का अनुभव आवश्यक है।

आयु सीमा और वेतन

ऑफिस असिस्टेंट के लिए अधिकतम आयु 28 वर्ष, ऑफिसर स्केल-1 के लिए 30 वर्ष, स्केल-2 के लिए 32 वर्ष और स्केल-3 के लिए 40 वर्ष निर्धारित है।

ऑफिस असिस्टेंट का वेतन करीब 35,000 से 37,000 रुपये, स्केल-1 अधिकारी का 75,000 से 77,000 रुपये, स्केल-2 का 65,000 से 67,000 रुपये और स्केल-3 अधिकारी का 80,000 से 90,000 रुपये तक बताया गया है।

और पढ़ें: दिल्ली जा रही इंडिगो की उड़ान ने गोवा लौटकर की आपात लैंडिंग, उड़ान के बाद इंजन में आई खराबी

 
 
 
Gallery Gallery Videos Videos Share on WhatsApp Share