×
 

रेलवे बोर्ड ने 7 नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को दी मंजूरी, देखें पूरी सूची और प्रमुख ठहराव

रेलवे बोर्ड ने देश के कई प्रमुख शहरों को जोड़ने वाली सात नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को मंजूरी दी है। इनमें प्रयागराज, गोरखपुर, धनबाद और मुंबई शामिल हैं।

सात नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को मंजूरी

रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर है। भारतीय रेलवे ने देश में रेल कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए सात नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को मंजूरी दी है। इन ट्रेनों का उद्देश्य लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को कम किराये में बेहतर और सुविधाजनक यात्रा उपलब्ध कराना है। प्रस्तावित सेवाएं उत्तर, मध्य, पश्चिम और दक्षिण भारत के कई महत्वपूर्ण शहरों को आपस में जोड़ेंगी।

1. धनबाद-कोयंबटूर अमृत भारत एक्सप्रेस

ट्रेन संख्या 22363/22364 झारखंड के धनबाद को तमिलनाडु के कोयंबटूर से जोड़ेगी। इसके प्रमुख ठहरावों में धनबाद, गोमो, पारसनाथ, हजारीबाग रोड, कोडरमा, गया, सासाराम, प्रयागराज छिवकी, कटनी, जबलपुर, इटारसी, नागपुर, विजयवाड़ा, तिरुपति क्षेत्र, सलेम, इरोड और तिरुप्पुर शामिल हैं।

और पढ़ें: तत्काल टिकट में दलालों पर रेलवे की बड़ी कार्रवाई, साढ़े तीन साल में 13,580 दलाल और 65 कर्मचारी गिरफ्तार

2. प्रयागराज-लोकमान्य तिलक टर्मिनस अमृत भारत एक्सप्रेस

ट्रेन संख्या 20436/20435 साप्ताहिक सेवा के रूप में प्रस्तावित है। यह उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र के बीच यात्रा को आसान बनाएगी। प्रयागराज, सतना, जबलपुर, इटारसी, भुसावल और कल्याण इसके प्रमुख ठहराव होंगे।

3. प्रयागराज-उधना अमृत भारत एक्सप्रेस

ट्रेन संख्या 20437/20438 उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश और गुजरात को जोड़ेगी। इसके प्रमुख स्टेशनों में प्रयागराज, फतेहपुर, कानपुर क्षेत्र, आगरा, बयाना, सवाई माधोपुर, कोटा, रतलाम, वडोदरा और उधना शामिल हैं।

4. सूबेदारगंज-लोकमान्य तिलक टर्मिनस

ट्रेन संख्या 14121/14122 प्रयागराज क्षेत्र को मुंबई से जोड़ेगी। इसके प्रमुख ठहरावों में फतेहपुर, बांदा, चित्रकूटधाम कर्वी, सतना, जबलपुर, इटारसी, खंडवा, भुसावल, नासिक रोड, कल्याण और ठाणे शामिल हैं।

5. गोरखपुर-दिल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस

ट्रेन संख्या 15095/15096 साप्ताहिक सेवा होगी। यह गोरखपुर को दिल्ली से जोड़ेगी और खलीलाबाद, बस्ती, गोंडा, सीतापुर, बरेली, मुरादाबाद और गाजियाबाद जैसे प्रमुख शहरों पर रुकेगी।

6. गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस अमृत भारत एक्सप्रेस

ट्रेन संख्या 15085/15086 पूर्वी उत्तर प्रदेश को मुंबई से जोड़ेगी। इसके प्रमुख ठहरावों में गोंडा, लखनऊ, कानपुर सेंट्रल, आगरा फोर्ट, कोटा, रतलाम, वडोदरा, सूरत, वलसाड, बोरीवली और बांद्रा टर्मिनस शामिल हैं।

7. चारलापल्ली-गोरखपुर अमृत भारत एक्सप्रेस

ट्रेन संख्या 22075/22076 तेलंगाना, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश को जोड़ेगी। इसके प्रमुख ठहराव चारलापल्ली, काजीपेट, पेड्डापल्ली, नागपुर, इटारसी, भोपाल, बीना, झांसी, कानपुर, लखनऊ, बाराबंकी, गोंडा और गोरखपुर होंगे।

इन नई ट्रेनों के संचालन से लंबी दूरी के यात्रियों को किफायती यात्रा विकल्प मिलने के साथ कई राज्यों के बीच आवागमन और संपर्क व्यवस्था बेहतर होने की उम्मीद है।

और पढ़ें: असम में बाढ़ का असर, 11 ट्रेनें रद्द और 8 का बदला रूट; रेलवे ने जारी की यात्रियों के लिए सलाह

 
 
 
Gallery Gallery Videos Videos Share on WhatsApp Share