×
 

ईरान-अमेरिका तनाव बढ़ा, ट्रंप के रुख के बाद तेहरान बोला—युद्ध या वार्ता, फैसला अब अमेरिका के हाथ

ईरान ने कहा कि अमेरिका तय करे युद्ध या बातचीत। ट्रंप ने शांति प्रस्ताव पर संदेह जताया। दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ने और टकराव की आशंका बनी हुई है।

ईरान और अमेरिका के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ता नजर आ रहा है। ईरान ने कहा कि अब फैसला अमेरिका को करना है कि वह युद्ध का रास्ता चुनता है या कूटनीतिक बातचीत का। यह बयान ऐसे समय में आया है जब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के 14 सूत्रीय शांति प्रस्ताव को खारिज करने के संकेत दिए हैं।

ईरान के उप विदेश मंत्री काज़ेम ग़रीबाबादी ने तेहरान में राजनयिकों से बातचीत के दौरान कहा, “अब गेंद अमेरिका के पाले में है कि वह बातचीत का रास्ता अपनाता है या टकराव जारी रखता है। ईरान अपने राष्ट्रीय हितों और सुरक्षा के लिए दोनों स्थितियों के लिए तैयार है।”

ईरान ने पाकिस्तान के माध्यम से अमेरिका को 14 बिंदुओं का प्रस्ताव भेजा है, जो अमेरिकी 9 बिंदुओं के प्रस्ताव के जवाब में है। इस पूरी प्रक्रिया में पाकिस्तान मध्यस्थ की भूमिका निभा रहा है, हालांकि दोनों देशों के कुछ नेता इस पर संदेह भी जता चुके हैं।

और पढ़ें: ईरान की चेतावनी: अमेरिकी नाकेबंदी नहीं हटी तो खाड़ी व्यापार पूरी तरह बंद करेंगे

दूसरी ओर, डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वह इस प्रस्ताव की समीक्षा कर रहे हैं, लेकिन उन्हें नहीं लगता कि यह स्वीकार्य होगा। उन्होंने  कहा कि ईरान ने पिछले 47 वर्षों में अपने कार्यों के लिए अभी तक “पर्याप्त कीमत” नहीं चुकाई है।

ट्रंप की मांग है कि ईरान अपना परमाणु कार्यक्रम पूरी तरह समाप्त करे और होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोले, जहां से दुनिया के लगभग 20 प्रतिशत तेल और गैस का व्यापार होता है। वहीं, ईरान ने स्पष्ट किया है कि वह अपना परमाणु कार्यक्रम बंद नहीं करेगा और होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों पर शुल्क लगाने की योजना पर कायम है।

और पढ़ें: ट्रंप का दावा: ईरान संघर्ष खत्म होने के करीब, अमेरिका से समझौता चाहता है तेहरान

 
 
 
Gallery Gallery Videos Videos Share on WhatsApp Share