×
 

JEE Main 2026 का रिजल्ट आज नहीं, कल शाम जारी होगा

JEE Main 2026 जनवरी सत्र का रिजल्ट 12 फरवरी शाम जारी होगा। दोपहर तक फाइनल आंसर की आएगी। छात्र आधिकारिक वेबसाइट से एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड से स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

JEE Main 2026 जनवरी सत्र के रिजल्ट का इंतजार कर रहे लाखों छात्रों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। सूत्रों के मुताबिक, आज रात रिजल्ट जारी नहीं किया जाएगा, बल्कि इसे गुरुवार 12 फरवरी की शाम तक जारी किया जाएगा। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) पहले दोपहर तक फाइनल आंसर की जारी करेगी और इसके बाद शाम तक परिणाम घोषित किए जाएंगे।

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड की जरूरत होगी।

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र इन आसान स्टेप्स के जरिए अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं। इसके बाद JEE Main Scorecard 2026 PDF लिंक पर क्लिक करें। फिर अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें। लॉगिन करने के बाद स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड करके प्रिंट आउट लिया जा सकता है।

और पढ़ें: UGC NET 2025 फाइनल Answer key जारी, ऐसे करें डाउनलोड

JEE Main 2026 स्कोरकार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, कुल अंक, विषयवार अंक, ऑल इंडिया रैंक और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी शामिल होगी। यह स्कोरकार्ड आगे JEE Advanced और देश के प्रमुख इंजीनियरिंग संस्थानों में प्रवेश के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है।

इसके अलावा, JEE Main की फाइनल आंसर की भी कल दोपहर तक आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी। छात्र वेबसाइट पर जाकर Final Answer Key PDF लिंक पर क्लिक कर इसे डाउनलोड कर सकेंगे।

रिजल्ट को लेकर छात्रों में उत्साह और चिंता दोनों देखने को मिल रही है। अब सभी की नजरें 12 फरवरी की शाम पर टिकी हैं, जब आधिकारिक रूप से परिणाम घोषित किए जाएंगे।

और पढ़ें: परीक्षा पे चर्चा 2026: शिक्षा खुद को तैयार करने का माध्यम – पीएम मोदी

 
 
 
Gallery Gallery Videos Videos Share on WhatsApp Share