×
 
☰

कानपुर में नशे में बदसलूकी के आरोप में दारोगा निलंबित, वीडियो वायरल होने के बाद कार्रवाई

कानपुर में पीआरवी पर तैनात उपनिरीक्षक शिव कुमार द्विवेदी पर नशे में सड़क पर अभद्रता करने के आरोप लगे। वीडियो वायरल होने के बाद उन्हें निलंबित कर विभागीय जांच शुरू हुई।

उत्तर प्रदेश के कानपुर में 112 पीआरवी पर तैनात उपनिरीक्षक शिव कुमार द्विवेदी पर नशे की हालत में सड़क पर लोगों से अभद्रता और विवाद करने के आरोप लगे हैं। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस अधिकारियों ने मामले का संज्ञान लेते हुए दारोगा को निलंबित कर दिया है। साथ ही विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है।

मामला कानपुर के ककवन थाना क्षेत्र का है। वायरल वीडियो में पीआरवी-4820 पर तैनात उपनिरीक्षक शिव कुमार द्विवेदी सादे कपड़ों में कुछ लोगों के साथ सड़क पर विवाद करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद आरोप लगाया गया कि दारोगा नशे की हालत में था और काफी देर तक सड़क पर हंगामा करता रहा।

स्थानीय लोगों के अनुसार, उपनिरीक्षक किसी युवक के घर छोड़ने की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचा था। आरोप है कि उस समय वह नशे में था। इसके बाद वहां मौजूद कुछ लोगों से उसका विवाद हो गया। लोगों ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर प्रसारित हो गया।

और पढ़ें: यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 90 देशों के खरीदार पहुंचे, औद्योगिक हब बन रहा उत्तर प्रदेश: योगी आदित्यनाथ

पुलिस के मीडिया अपडेट के मुताबिक, 24 सितंबर 2026 को ककवन थाना क्षेत्र में पीआरवी-4820 पर नियुक्त उपनिरीक्षक के सादे कपड़ों में लोगों से विवाद का वीडियो सामने आया था। अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के निर्देश दिए थे। सहायक पुलिस आयुक्त कर्नलगंज अंजना दहिया ने बताया था कि वीडियो का संज्ञान लेकर जांच शुरू की गई है।

25 सितंबर को पुलिस ने बताया कि वीडियो सामने आने के बाद पुलिस उपायुक्त, मुख्यालय, कमिश्नरेट कानपुर नगर के आदेश पर उपनिरीक्षक शिव कुमार द्विवेदी को निलंबित कर दिया गया। पुलिस के अनुसार, विभागीय कार्रवाई नियमानुसार जारी है। जांच में घटना की परिस्थितियों, विवाद की वजह और पूरे घटनाक्रम से जुड़े तथ्यों की पड़ताल की जाएगी।

और पढ़ें: कर्ज और ऐशो-आराम के लिए बेटे ने रची पिता की हत्या की साजिश, पत्नी को फंसाने की थी योजना

 
 
 
Gallery Gallery Videos Videos Share on WhatsApp Share