×
 

नोएडा में खुला महाजन इमेजिंग एंड लैब्स का अत्याधुनिक डायग्नोस्टिक सेंटर, राजनाथ सिंह ने किया उद्घाटन

महाजन इमेजिंग एंड लैब्स ने नोएडा में अत्याधुनिक डायग्नोस्टिक सेंटर शुरू किया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उद्घाटन किया। रजत शर्मा समेत कई गणमान्य लोग कार्यक्रम में मौजूद रहे।

गुरुग्राम और दिल्ली के बाद महाजन इमेजिंग एंड लैब्स ने उत्तर प्रदेश के नोएडा में भी अपनी स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार किया है। शनिवार को नोएडा सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में नए अत्याधुनिक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया। कार्यक्रम में इंडिया टीवी के चेयरमैन एवं एडिटर इन चीफ रजत शर्मा विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उनके अलावा भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज, महेश शर्मा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

महाजन इमेजिंग एंड लैब्स की नोएडा शाखा दिल्ली-एनसीआर में उसकी स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इससे नोएडा और आसपास के लोगों को अत्याधुनिक जांच और डायग्नोस्टिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

रजत शर्मा ने की डॉ. महाजन के काम की सराहना

कार्यक्रम में रजत शर्मा ने कहा कि डॉ. हर्ष महाजन ने स्वास्थ्य क्षेत्र में उल्लेखनीय काम किया है। उन्होंने कहा कि बेहतर तकनीक और व्यक्तिगत देखभाल के कारण महाजन इमेजिंग एंड लैब्स ने लोगों के बीच भरोसा बनाया है। उन्होंने यह भी कहा कि नोएडा में बड़ी संख्या में सेवानिवृत्त अधिकारी और पूर्व सैनिक रहते हैं, जिनके लिए अत्याधुनिक जांच महंगी हो सकती है। यदि जरूरतमंद लोगों को ऐसी सेवाएं मुफ्त या रियायती दर पर मिलें तो यह महत्वपूर्ण पहल होगी।

और पढ़ें: 57वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव की तैयारियों की समीक्षा, गोवा में 20 से 28 नवंबर तक होगा आयोजन

35 साल पहले हुई थी शुरुआत

डॉ. हर्ष महाजन ने बताया कि महाजन इमेजिंग एंड लैब्स की शुरुआत करीब 35 साल पहले हुई थी। उन्होंने कहा कि संस्थान का उद्देश्य बेहतर तकनीक और संवेदनशीलता के साथ हर व्यक्ति तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है।

उन्होंने बताया कि अत्याधुनिक रेडियोलॉजी, जेनेटिक्स, इमेजिंग और लैब सेवाओं को एक साथ जोड़ने की दिशा में काम किया जा रहा है, ताकि मरीजों को एक ही स्थान पर अधिकतर जांच सुविधाएं मिल सकें और कम समय में बेहतर रिपोर्ट उपलब्ध हो।

टियर-2 और टियर-3 शहरों तक विस्तार

महाजन इमेजिंग एंड लैब्स की ऋतु महाजन ने कहा कि नोएडा उत्तर प्रदेश में संस्थान की पहली शाखा है। भविष्य में सेवाओं का विस्तार टियर-2 और टियर-3 शहरों तक करने की योजना है। उन्होंने बताया कि संस्थान ईएसएचएस और सीएचएस कार्ड धारकों को भी सेवाओं से जोड़ने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

और पढ़ें: 105 साल की उम्र में सुप्रीम कोर्ट से राहत, दशकों बाद जेल से बाहर आए हत्या के दोषी

 
 
 
Gallery Gallery Videos Videos Share on WhatsApp Share