नीट यूजी री-एग्जाम 2026 का रिजल्ट जुलाई के अंत तक जारी होने की संभावना, एनटीए वेबसाइट पर देख सकेंगे स्कोरकार्ड
नीट यूजी री-एग्जाम 2026 का परिणाम जुलाई के अंत तक जारी होने की संभावना है। अभ्यर्थी एनटीए की वेबसाइट पर जाकर अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
नीट यूजी री-एग्जाम 2026 में शामिल लाखों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। परीक्षा का परिणाम जुलाई 2026 के अंतिम सप्ताह तक जारी किए जाने की संभावना है। परिणाम घोषित होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
जानकारी के अनुसार, नीट री-एग्जाम का आयोजन आज (रविवार) को सफलतापूर्वक किया गया, जिसमें देशभर से बड़ी संख्या में छात्रों ने भाग लिया। परीक्षा के बाद अब सभी उम्मीदवारों की नजर परिणाम पर टिकी हुई है।
पिछले वर्षों के रुझानों को देखें तो नीट परीक्षा का परिणाम आमतौर पर परीक्षा के 40 से 45 दिनों के भीतर घोषित कर दिया जाता है। उदाहरण के लिए, वर्ष 2025 में नीट री-एग्जाम 4 मई को हुआ था और उसका परिणाम 14 जून को जारी किया गया था, यानी लगभग 41 दिनों के भीतर।
और पढ़ें: नीट-यूजी री-एग्जाम पर कांग्रेस सांसद का हमला, बोले- धर्मेंद्र प्रधान को लेनी चाहिए जिम्मेदारी
वहीं वर्ष 2024 में नीट की मुख्य परीक्षा 5 मई को आयोजित हुई थी और उसका परिणाम 4 जून को घोषित किया गया था। इसके बाद री-एग्जाम 23 जून को हुआ था, जिसका परिणाम 30 जून को जारी कर दिया गया था।
इन्हीं पैटर्न को देखते हुए माना जा रहा है कि इस वर्ष भी परिणाम निर्धारित समय सीमा के भीतर जारी किया जाएगा। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) परिणाम तैयार करने की प्रक्रिया में जुटी हुई है।
परिणाम जारी होने के बाद उम्मीदवार अपने लॉगिन विवरण का उपयोग करके स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे, जिसमें उनके अंक, रैंक और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध होगी।
लाखों छात्रों के लिए यह परिणाम बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि इसी के आधार पर मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। अब सभी अभ्यर्थियों की निगाहें एनटीए की आधिकारिक घोषणा पर टिकी हुई हैं।
और पढ़ें: नीट यूजी री-टेस्ट से पहले टेलीग्राम ने केंद्र सरकार के प्रतिबंध के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट का रुख किया