मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव, 180 विपक्षी सांसद करेंगे समर्थन
तृणमूल कांग्रेस (TMC) द्वारा मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव लाने की तैयारी। 180 विपक्षी सांसदों ने समर्थन किया है। प्रस्ताव 12-13 मार्च को संसद में पेश हो सकता है।
तृणमूल कांग्रेस (TMC) और चुनाव आयोग के बीच पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया को लेकर तनाव बढ़ गया है। इसी बीच, विपक्ष ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव लाने की तैयारी की है। विपक्ष का आरोप है कि संविधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग किया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, INDIA गठबंधन के 120 सांसदों ने प्रस्ताव पर दस्तखत किए हैं, जिनमें 60 सांसद राज्यसभा के और 120 सांसद लोकसभा के हैं।
महाभियोग प्रस्ताव में ज्ञानेश कुमार पर दो प्रमुख आरोप लगाए गए हैं। पहला आरोप है कि मतदाताओं के मतदान अधिकारों का हनन किया गया। दूसरा आरोप है कि जब तृणमूल कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल चुनाव आयोग से मिलने गया, तो मुख्य चुनाव आयुक्त ने उनके नेताओं के साथ अनुचित व्यवहार किया।
इस प्रस्ताव में संवैधानिक संस्थाओं के दुरुपयोग का भी आरोप है। विपक्ष 12 या 13 मार्च को यह प्रस्ताव दोनों सदनों में पेश कर सकता है। अगर यह प्रस्ताव स्वीकार कर लिया जाता है, तो यह पहला मौका होगा जब किसी मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ महाभियोग की कार्यवाही होगी।
और पढ़ें: व्हाइट हाउस के पास सुरक्षा बैरिकेड से टकराई वैन, इलाके को किया गया सील
महाभियोग प्रक्रिया के बारे में कानून के अनुसार, मुख्य चुनाव आयुक्त को सिर्फ अपराधिक व्यवहार या अक्षमता के आधार पर हटाया जा सकता है। प्रस्ताव को दो तिहाई बहुमत से पास किया जाना चाहिए।
और पढ़ें: मध्य पूर्व संघर्ष के बीच जहाजों पर हमले में दो भारतीयों की मौत, एक लापता