×
 

पश्चिम एशिया संकट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल-मैक्रोन के बीच फोन पर चर्चा, होर्मुज जलडमरूमध्य की सुरक्षा पर जोर

पीएम मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल-मैक्रोन से बातचीत कर पश्चिम एशिया संकट और होर्मुज जलडमरूमध्य की सुरक्षा पर चर्चा की। दोनों नेताओं ने क्षेत्रीय स्थिरता पर सहमति जताई। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार (16 अप्रैल) को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रोन के साथ फोन पर बातचीत की, जिसमें पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और होर्मुज जलडमरूमध्य की सुरक्षा पर विस्तार से चर्चा हुई।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि दोनों नेताओं ने क्षेत्र में स्थिरता बनाए रखने और समुद्री मार्गों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर सहमति जताई। उन्होंने कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य में सुरक्षित और स्वतंत्र नौवहन बहाल करना अत्यंत जरूरी है।

पीएम मोदी ने कहा, “मेरे प्रिय मित्र राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रोन का फोन आया। हमने पश्चिम एशिया की स्थिति पर चर्चा की और होर्मुज जलडमरूमध्य में सुरक्षा और नौवहन की स्वतंत्रता को तुरंत बहाल करने की आवश्यकता पर सहमति व्यक्त की। हम क्षेत्र और उससे आगे शांति एवं स्थिरता के लिए मिलकर काम करते रहेंगे।”

और पढ़ें: कुर्नूल सड़क हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान

इससे पहले 14 अप्रैल को प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से भी फोन पर लगभग 40 मिनट तक बातचीत की थी। यह दोनों नेताओं के बीच इस वर्ष की तीसरी बातचीत थी। अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर के अनुसार, इस बातचीत में भी होर्मुज जलडमरूमध्य की नाकाबंदी का मुद्दा उठा था।

अमेरिकी पक्ष के अनुसार, यह बातचीत हाल ही में हुए अमेरिका-ईरान संघर्षविराम के बाद पहली थी, जिसमें ऊर्जा और व्यापार से जुड़े बड़े समझौतों की संभावनाओं पर भी चर्चा हुई।

प्रधानमंत्री मोदी ने ट्रंप के साथ बातचीत की पुष्टि करते हुए कहा कि दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय सहयोग में हुई प्रगति की समीक्षा की और व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने पर सहमति जताई। साथ ही पश्चिम एशिया की स्थिति पर भी विचार-विमर्श हुआ और होर्मुज जलडमरूमध्य को सुरक्षित और खुला रखने पर जोर दिया गया।

और पढ़ें: महिला आरक्षण बिल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बोले—आज का दिन महिला सशक्तिकरण के लिए ऐतिहासिक कदम

 
 
 
Gallery Gallery Videos Videos Share on WhatsApp Share