पुणे में जॉगिंग कर रहे सॉफ्टवेयर इंजीनियर को कार ने मारी टक्कर, मौत
पुणे में जॉगिंग कर रहे सॉफ्टवेयर इंजीनियर वीरेंद्र द्विवेदी को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
पुणे में जॉगिंग करने निकले एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा पाशान-बावधन रोड पर हुआ। मृतक की पहचान वीरेंद्र द्विवेदी के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, वीरेंद्र द्विवेदी पाशान-बावधन रोड पर जॉगिंग कर रहे थे। इसी दौरान तेज गति से आ रही एक कार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद उन्हें उसी कार से नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।
पुलिस के अनुसार, दुर्घटना में शामिल कार पुणे की एक निजी कंपनी के नाम पर पंजीकृत है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि हादसे के समय कार कौन चला रहा था और दुर्घटना के लिए जिम्मेदार कौन है।
और पढ़ें: पुणे में दही हांडी के बाद दर्दनाक हादसा, लोहे का ढांचा गिरने से महिला की मौत
घटना की सच्चाई सामने लाने के लिए पुलिस आसपास के इलाकों और घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। फुटेज के जरिए यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि कार की रफ्तार कितनी थी और दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई।
पुलिस ने कार के पंजीकरण वाली कंपनी के अधिकारियों से भी पूछताछ करने की तैयारी शुरू कर दी है। अधिकारियों से वाहन चालक की पहचान और उसकी जिम्मेदारी के बारे में जानकारी ली जाएगी।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर हादसे की सही वजह तथा चालक की भूमिका स्पष्ट होने की उम्मीद है।
और पढ़ें: पुणे में गड्ढे ने छीनी 11 साल के मासूम की जान, पिता और बहन के सामने हुआ दर्दनाक हादसा