×
 

पटियाला में सेहत कार्ड अभियान को मिली रफ्तार, दो दिन में 500 से अधिक पंजीकरण

पटियाला में सेहत कैंप के दौरान 500 से अधिक लोगों ने सेहत कार्ड बनवाया। पंजाब सरकार की इस योजना से लोगों को 10 लाख तक मुफ्त इलाज की सुविधा मिल रही है।

पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत मान सरकार की ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ को तेजी से जनसमर्थन मिल रहा है। पटियाला के राजेंद्र जिमखाना एंड महिंद्रा क्लब (आरजीएमसी) में आयोजित दो दिवसीय ‘सेहत कैंप’ के दौरान 500 से अधिक लोगों ने योजना के तहत पंजीकरण कराया। 

इस पहल का उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य सुरक्षा के प्रति जागरूक करना और उन्हें मुफ्त इलाज की सुविधा से जोड़ना है। कैंप के दौरान लोगों को न केवल योजना की जानकारी दी गई, बल्कि मौके पर ही सेहत कार्ड के लिए रजिस्ट्रेशन भी किया गया। कई लोगों ने अपने पूरे परिवार के लिए पंजीकरण कराया।

इस योजना के तहत प्रत्येक परिवार को प्रति वर्ष 10 लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज उपलब्ध कराया जाता है, जिससे चिकित्सा आपात स्थिति में आर्थिक बोझ कम होता है। राज्यभर में अब तक 35 लाख से अधिक सेहत कार्ड जारी किए जा चुके हैं, जबकि प्रतिदिन लगभग 50,000 नए पंजीकरण हो रहे हैं।

और पढ़ें: पंजाब में मुख्यमंत्री मावां धीयां सत्कार योजना को मंजूरी, 97% से अधिक महिलाओं को मासिक सहायता

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि सरकार का लक्ष्य राज्य के हर नागरिक को इस योजना से जोड़ना है। उन्होंने बताया कि योजना के तहत इलाज पूरी तरह कैशलेस है और इसका लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने के लिए लगातार कैंप लगाए जा रहे हैं।

कैंप में शामिल प्रमुख लोगों ने भी इस योजना की सराहना की और इसे आम जनता के लिए बेहद लाभकारी बताया। सरकार राज्यभर में गुरुद्वारों, पंचायत घरों और सामुदायिक केंद्रों में ऐसे कैंप आयोजित कर रही है ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इसका लाभ उठा सकें।

और पढ़ें: सम्राट चौधरी का पहला बयान: ईमानदारी से बिहार की सेवा करूंगा, विकास का संकल्प लिया

 
 
 
Gallery Gallery Videos Videos Share on WhatsApp Share