×
 

सीतामढ़ी में कुख्यात अपराधी राकेश यादव के भाई दिनेश यादव की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत

बिहार के सीतामढ़ी में अपराधियों ने इनामी अपराधी राकेश यादव के भाई दिनेश यादव की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।

बिहार के सीतामढ़ी जिले में शनिवार रात एक सनसनीखेज हत्या की वारदात सामने आई है। रीगा थाना क्षेत्र के भभदेपुर के पास अपराधियों ने कुख्यात अपराधी राकेश यादव के भाई दिनेश यादव की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद इलाके में भय और तनाव का माहौल बन गया है।

जानकारी के अनुसार, बदमाशों ने दिनेश यादव को निशाना बनाते हुए कई राउंड फायरिंग की, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक का भाई राकेश यादव सीतामढ़ी का कुख्यात अपराधी है और उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित है। वह सीतामढ़ी शहर के मेहसौल चौक पर हुए जमीन कारोबारी पुट्टू खान हत्याकांड में फरार चल रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। इसके बाद सदर डीएसपी राजीव कुमार सिंह, नगर थाना प्रभारी और रीगा थाना पुलिस भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मौके से आधा दर्जन से अधिक खाली कारतूस बरामद किए हैं। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि हमलावरों ने कई गोलियां चलाकर वारदात को अंजाम दिया।

और पढ़ें: ईडी की बड़ी कार्रवाई, 500 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में रंगशारदा होटल की संपत्ति कुर्क

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि हत्या के कारणों और आरोपियों की पहचान के लिए जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है और संदिग्धों की तलाश में जुटी है।

वहीं, बिहार के समस्तीपुर जिले में भी एक अन्य हत्या की घटना सामने आई है। यहां वैनी थाना क्षेत्र के तेजिया बिशनपुर गांव में 12वीं कक्षा की छात्रा सुमन कुमारी की अज्ञात हमलावर ने गोली मारकर हत्या कर दी।

पुलिस के अनुसार, छात्रा सोमवार सुबह पैदल स्कूल जा रही थी, तभी घर के पास उसे गोली मार दी गई। मौके से चार खाली कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच की। अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार पांडेय ने बताया कि परिजनों से महत्वपूर्ण जानकारी मिली है और आरोपी की पहचान कर ली गई है। जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।

और पढ़ें: कारगिल विजय दिवस पर देश ने वीर जवानों को किया नमन, राष्ट्रपति मुर्मु और पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि

 
 
 
Gallery Gallery Videos Videos Share on WhatsApp Share