×
 

अपनी मानसिक क्षमता पर ही सवाल खड़े कर रहे हैं, पी. चिदंबरम के ब्रिक्स बयान पर सुधांशु त्रिवेदी का पलटवार

बीजेपी सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने पी. चिदंबरम के ब्रिक्स बयान पर पलटवार करते हुए कांग्रेस को ‘नाराज फूफा’ बताया और सरकार की पहल के लगातार विरोध का आरोप लगाया।

बीजेपी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम की ब्रिक्स शिखर सम्मेलन को लेकर की गई टिप्पणी पर तीखा पलटवार किया है। उन्होंने चिदंबरम के बयान पर सवाल उठाते हुए कहा कि इस तरह की टिप्पणी करने से वह अपनी ही मानसिक क्षमता पर संदेह पैदा कर रहे हैं।

पी. चिदंबरम ने हाल में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की उपयोगिता को लेकर सवाल उठाए थे। उन्होंने कहा था कि पिछले कुछ ब्रिक्स सम्मेलनों से भारत को कोई ठोस लाभ नहीं मिला है। उनके बयान के बाद बीजेपी नेताओं ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि भारत की मेजबानी में हो रहे इतने महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन को लेकर इस तरह की टिप्पणी देश के हित में नहीं है।

सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए उसकी तुलना नाराज फूफा’ से की। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी सरकार की ओर से की जाने वाली लगभग हर पहल का विरोध करती रहती है। उनके मुताबिक, सरकार कोई भी कदम उठाए, कांग्रेस उसमें कमी निकालने और उसका विरोध करने का रास्ता तलाशती है।

और पढ़ें: पी. चिदंबरम को शायद कोई बीमारी लग गई है, ब्रिक्स टिप्पणी पर ललन सिंह का कांग्रेस नेता पर पलटवार

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की मेजबानी इस समय भारत कर रहा है। सम्मेलन में कई प्रमुख देशों के नेता और प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं। बैठक में वैश्विक अर्थव्यवस्था, सहयोग, नवाचार, ऊर्जा, खाद्य सुरक्षा और अंतरराष्ट्रीय चुनौतियों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हो रही है।

सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि ऐसे महत्वपूर्ण वैश्विक मंच पर भारत की भूमिका को लेकर राजनीतिक मतभेद हो सकते हैं, लेकिन सम्मेलन की उपयोगिता पर सवाल उठाने से पहले उसके व्यापक रणनीतिक और कूटनीतिक महत्व को समझना चाहिए।

ब्रिक्स को उभरती अर्थव्यवस्थाओं के बीच सहयोग का प्रमुख मंच माना जाता है। भारत इस वर्ष संगठन की अध्यक्षता कर रहा है और सम्मेलन के जरिए वैश्विक दक्षिण के मुद्दों को प्रमुखता देने पर जोर दिया जा रहा है।

और पढ़ें: चिदंबरम ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन को बताया भारत के लिए बेनतीजा, बीजेपी ने कांग्रेस पर साधा निशाना

 
 
 
Gallery Gallery Videos Videos Share on WhatsApp Share