×
 

ट्विशा शर्मा मौत मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, 25 मई को CJI की बेंच करेगी सुनवाई

मॉडल-अभिनेत्री ट्विशा शर्मा मौत मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने स्वतः संज्ञान लिया है। सीजेआई सूर्यकांत की बेंच 25 मई को मामले की सुनवाई करेगी।

मॉडल और अभिनेत्री ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। सर्वोच्च न्यायालय ने इस मामले में स्वतः संज्ञान लेते हुए 25 मई को सुनवाई तय की है। मामले की सुनवाई मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की अगुवाई वाली पीठ करेगी।

सुप्रीम कोर्ट की बेंच में न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची और न्यायमूर्ति विपुल एम पंचोली भी शामिल हैं। मामले को “वैवाहिक घर में युवती की अस्वाभाविक मौत में संस्थागत पक्षपात और प्रक्रियागत विसंगतियां” शीर्षक के तहत सूचीबद्ध किया गया है।

33 वर्षीय ट्विशा शर्मा 12 मई को भोपाल के कटारा हिल्स स्थित अपने ससुराल में फंदे से लटकी मिली थीं। उनके परिवार ने पति समर्थ सिंह और ससुराल पक्ष पर जांच को प्रभावित करने और मामले को भटकाने का आरोप लगाया है। समर्थ सिंह पेशे से वकील हैं, जबकि उनकी मां गिरिबाला सिंह सेवानिवृत्त जज हैं।

और पढ़ें: क्या अंतिम चरण में पहुंचा युद्धविराम समझौता? डोनाल्ड ट्रंप बोले- अमेरिका और ईरान समझौते के करीब

इस बीच भोपाल की अदालत ने समर्थ सिंह को सात दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। वह एफआईआर दर्ज होने के बाद करीब 10 दिनों तक फरार थे। शुक्रवार को जबलपुर जिला अदालत में आत्मसमर्पण करने पहुंचे समर्थ सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।

मामले में दूसरा पोस्टमार्टम भी कराया जाएगा। मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के निर्देश पर एम्स दिल्ली के चार वरिष्ठ डॉक्टरों की टीम भोपाल पहुंची है। ट्विशा का शव फिलहाल एम्स भोपाल की मोर्चरी में रखा गया है।

एम्स दिल्ली के फॉरेंसिक विभाग प्रमुख डॉ. सुधीर गुप्ता ने बताया कि अदालत के आदेश के बाद मेडिकल बोर्ड का गठन किया गया। टीम रविवार को दूसरा पोस्टमार्टम करेगी।

मामले को लेकर देशभर में चर्चा तेज है और निष्पक्ष जांच की मांग उठ रही है।

और पढ़ें: श्रेयस अय्यर के तूफानी शतक से पंजाब की बड़ी जीत, प्लेऑफ की उम्मीदें बरकरार

 
 
 
Gallery Gallery Videos Videos Share on WhatsApp Share