×
 

केंद्रीय बजट से दिल्ली के विकास को मिलेगी नई गति: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि केंद्रीय बजट 2026-27 से राजधानी के विकास, यमुना सफाई, मेट्रो विस्तार और स्वच्छ ऊर्जा परियोजनाओं को नई गति मिलेगी।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भरोसा जताया कि आज का केंद्रीय बजट राजधानी के विकास को नई गति देगा और शहर की विकास योजनाओं पर इसका सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। केंद्रीय बजट 2026-27 आज रविवार (1 फरवरी 2026) को संसद में पेश किया जाना है।

मुख्यमंत्री ने अपने बयान में कहा कि केंद्र सरकार दिल्ली में चल रही कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं में सक्रिय रूप से सहयोग कर रही है, जिससे राजधानी के विकास को लगातार मजबूती मिल रही है। उन्होंने कहा कि विकसित दिल्ली के लक्ष्य को पूरा करने में केंद्रीय बजट अहम भूमिका निभाएगा।

रेखा गुप्ता ने बताया कि यमुना नदी की सफाई से जुड़े कार्यों और सीवेज ट्रीटमेंट प्लांटों के निर्माण के लिए केंद्र सरकार की ओर से वित्तीय सहायता दी जा रही है। इसके साथ ही दिल्ली मेट्रो के आगामी चरणों के विस्तार में भी केंद्र सरकार की भागीदारी जारी है।

और पढ़ें: बजट 2026: निर्मला सीतारमण सुबह 11 बजे पेश करेंगी लगातार नौवां केंद्रीय बजट, रचेंगी इतिहास

मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली मेट्रो परियोजनाओं में केंद्र और दिल्ली सरकार के बीच साझेदारी से राजधानी का आधुनिक परिवहन ढांचा लगातार सशक्त हो रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि दिल्ली के समग्र विकास के लिए केंद्र सरकार की ओर से निरंतर सहयोग मिल रहा है।

उन्होंने कहा, “ऐसे परिदृश्य में यह स्वाभाविक है कि आने वाला केंद्रीय बजट दिल्ली के समग्र विकास को नई गति देगा और ‘विकसित भारत’ के साथ-साथ ‘विकसित दिल्ली’ के दृष्टिकोण को और मजबूत करेगा।”

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने यह भी उल्लेख किया कि केंद्र सरकार की सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने वाली योजनाएं दिल्ली में प्रभावी ढंग से लागू की जा रही है। उन्होंने कहा कि पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना जैसी पहलें दिल्ली जैसे महानगरों में स्वच्छ ऊर्जा के प्रसार और पर्यावरण संरक्षण को नई दिशा दे रही है।

और पढ़ें: भारतीय अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए दीर्घकालिक दृष्टि पर केंद्रित हो 2026 का बजट: रघुराम राजन

 
 
 
Gallery Gallery Videos Videos Share on WhatsApp Share