उत्तर प्रदेश में 35 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, कई जिलों और कमिश्नरेट में फेरबदल
उत्तर प्रदेश सरकार ने पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल करते हुए 35 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया। कई अधिकारियों को नए जिलों, कमिश्नरेट और मुख्यालयों में जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
उत्तर प्रदेश सरकार ने पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल करते हुए 35 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया है। शासन की ओर से तबादले का आदेश जारी कर दिया गया है। इसमें कई जिलों, पुलिस कमिश्नरेट और मुख्यालयों के अधिकारी शामिल हैं।
चारू निगम (2014 बैच) को यूपी-112, लखनऊ के पुलिस अधीक्षक पद से हटाकर 47वीं वाहिनी पीएसी, गाजियाबाद का सेनानायक बनाया गया है। श्रवण कुमार सिंह को कानपुर नगर के डीसीपी से गौतमबुद्धनगर का डीसीपी नियुक्त किया गया है। प्रमोद कुमार को वाराणसी के डीसीपी पद से हटाकर साइबर मुख्यालय, लखनऊ में एसपी बनाया गया है।
रवि शंकर निम को गौतमबुद्धनगर के डीसीपी से 02वीं वाहिनी एसएसएफ, गोरखपुर का सेनानायक बनाया गया है। अतुल शर्मा-द्वितीय को आगरा के डीसीपी पद से हटाकर अभिसूचना मुख्यालय, लखनऊ में एसपी की जिम्मेदारी दी गई है। सोनम कुमार को आगरा के डीसीपी से प्रयागराज का डीसीपी और रविंद्र कुमार को कानपुर नगर से आगरा का डीसीपी बनाया गया है।
और पढ़ें: यूपी में पहली पत्नी से संपर्क को लेकर महिला ने पति की हत्या कराई, प्रेमी और नाबालिग बेटा भी गिरफ्तार
साद मियां खां को गौतमबुद्धनगर से आगरा का डीसीपी और सैय्यद अली अब्बास को आगरा से गौतमबुद्धनगर का डीसीपी नियुक्त किया गया है।
श्रुति श्रीवास्तव को वाराणसी से प्रयागराज का अपर पुलिस उपायुक्त बनाया गया है, जबकि विक्रम दहिया को पीलीभीत से चंदौली का अपर पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है।
आयुष श्रीवास्तव को जौनपुर से उन्नाव में पुलिस अधीक्षक नगर की जिम्मेदारी मिली है। वहीं राजेश गुनावत, अनंत चंद्रशेखर, देवेश चतुर्वेदी, विवेक तिवारी और सुमित सुधाकर रामटेके समेत कई अन्य अधिकारियों के भी तबादले किए गए हैं।
शासन के आदेश के अनुसार सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।
और पढ़ें: विवेक तिवारी हत्याकांड में सिपाही प्रशांत चौधरी दोषी, संदीप कुमार बरी