×
 

तमिलनाडु सीएम सी. जोसेफ विजय के शपथ ग्रहण में पत्नी-बच्चों की गैरमौजूदगी पर सोशल मीडिया में चर्चा तेज

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय के शपथ ग्रहण समारोह में पत्नी और बच्चों की अनुपस्थिति पर सोशल मीडिया में बहस छिड़ गई, जबकि अभिनेत्री तृषा कृष्णन की मौजूदगी चर्चा का विषय बनी।

तमिल सुपरस्टार और तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय के शपथ ग्रहण समारोह ने रविवार को राजनीतिक के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी काफी चर्चा बटोरी। चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में आयोजित इस भव्य समारोह में विजय ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, लेकिन कार्यक्रम के दौरान उनकी पत्नी संगीता सोर्नालिंगम और बच्चों की गैरमौजूदगी ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।

समारोह में विजय के माता-पिता शोभा चंद्रशेखर और एसए चंद्रशेखर मौजूद थे और बेटे को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेते देख भावुक नजर आए। हालांकि लोगों ने जल्द ही इस बात पर सवाल उठाने शुरू कर दिए कि विजय की पत्नी और दोनों बच्चे जेसन संजय तथा दिव्या साशा कार्यक्रम में क्यों नहीं पहुंचे।

दरअसल, इस साल की शुरुआत में विजय और उनकी पत्नी संगीता के बीच तलाक की खबरें सामने आई थीं। हालांकि, दोनों की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया। ऐसे में मुख्यमंत्री बनने जैसे बड़े मौके पर परिवार की अनुपस्थिति ने चर्चाओं को और हवा दे दी।

और पढ़ें: तमिलनाडु में सरकार गठन की राह साफ, राज्यपाल से चौथी बार मिले विजय

इसी बीच अभिनेत्री तृषा कृष्णन की समारोह में मौजूदगी भी बहस का कारण बन गई। जैसे ही कार्यक्रम की तस्वीरें सामने आए कई लोगों ने विजय और तृषा को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगानी शुरू कर दीं।

हालांकि, विजय या उनके परिवार की ओर से इन चर्चाओं पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है। राजनीतिक रूप से यह समारोह विजय के लिए ऐतिहासिक क्षण माना जा रहा है, लेकिन निजी जीवन को लेकर उठे सवालों ने इस उपलब्धि पर बहस की परछाई डाल दी है।

और पढ़ें: तमिलनाडु में सरकार गठन पर सस्पेंस बरकरार, विजय और टीटीवी दिनाकरन के बीच समर्थन को लेकर बढ़ा विवाद

 
 
 
Gallery Gallery Videos Videos Share on WhatsApp Share