×
 

दूसरे चरण के मतदान से पहले सुरक्षा कड़ी, बंगाल CEO बोले—सब रिकॉर्ड हो रहा है

पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण के मतदान से पहले प्रशासन ने सुरक्षा कड़ी कर दी है। सीईओ ने कहा कि सभी गतिविधियां रिकॉर्ड हो रही हैं और चुनाव निष्पक्ष तरीके से कराए जाएंगे।

पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण के मतदान से पहले चुनावी तैयारियां तेज हो गई हैं और प्रशासन ने संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। इस बीच राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) ने भरोसा दिलाया है कि मतदान प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और सुरक्षित रहेगी।

सीईओ ने कहा कि संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जा रही है और हर गतिविधि को रिकॉर्ड किया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रशासन किसी भी तरह की गड़बड़ी को बर्दाश्त नहीं करेगा और सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं ताकि चुनाव निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके।

उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि वे बिना किसी डर या तनाव के मतदान करें। “सब कुछ नियंत्रण में है, हमारे पास पर्याप्त पुलिस बल और केंद्रीय अर्धसैनिक बल (CAPF) तैनात हैं। हर स्थिति पर नजर रखी जा रही है”।

और पढ़ें: बंगाल चुनाव से पहले गरमाई सियासत, टीएमसी उम्मीदवार जहांगीर खान की IPS अधिकारी को धमकी

प्रशासन ने बताया कि कई संवेदनशील बूथों पर अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। साथ ही, वीडियो निगरानी और लाइव मॉनिटरिंग के जरिए पूरे मतदान प्रक्रिया को ट्रैक किया जाएगा। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे हर छोटी-बड़ी गतिविधि पर नजर रखें।

चुनाव आयोग द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक भी विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर स्थिति का जायजा ले रहे हैं। किसी भी शिकायत या अनियमितता की स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जाएगी।

पश्चिम बंगाल में चुनाव को लेकर राजनीतिक माहौल पहले से ही गर्म है, ऐसे में सुरक्षा एजेंसियों की भूमिका और भी अहम हो गई है। प्रशासन का कहना है कि उनका मुख्य उद्देश्य मतदाताओं को सुरक्षित माहौल देना और लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत करना है।

दूसरे चरण के मतदान के दौरान प्रशासन की यह सख्ती यह सुनिश्चित करने के लिए है कि चुनाव पूरी तरह स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो।

और पढ़ें: चुनाव ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों पर 29 अप्रैल तक कोई कार्रवाई नहीं: कलकत्ता हाईकोर्ट

 
 
 
Gallery Gallery Videos Videos Share on WhatsApp Share