×
 

व्हाइट हाउस के बाहर ट्रंप के खिलाफ उग्र प्रदर्शन, पद से हटाने की मांग उठी

ईरान पर हमले रोकने के फैसले के बाद व्हाइट हाउस के बाहर प्रदर्शन भड़क उठे। प्रदर्शनकारियों ने डोनाल्ड ट्रंप पर युद्ध अपराधों का आरोप लगाकर उन्हें हटाने की मांग की।

अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी में स्थित व्हाइट हाउस के बाहर उस समय बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया, जब राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर सैन्य हमलों को दो सप्ताह के लिए रोकने की घोषणा की। इस फैसले के बाद प्रदर्शनकारियों ने ट्रंप के खिलाफ गुस्सा जाहिर करते हुए उन्हें पद से हटाने की मांग तेज कर दी।

प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि ट्रंप की नीतियों के कारण दुनिया भर में हिंसा और अस्थिरता बढ़ी है। उन्होंने ट्रंप पर “युद्ध अपराध” करने का आरोप लगाया और कहा कि उनकी वजह से कई निर्दोष लोगों की जान गई है। प्रदर्शन में शामिल मॉर्गन टेलर ने कहा कि अब इंतजार नहीं किया जा सकता और हालात को तुरंत बदलने की जरूरत है।

एक अन्य प्रदर्शनकारी ने भी अमेरिका की विदेश नीति की आलोचना करते हुए कहा कि बिना किसी ठोस कारण के ईरान पर बमबारी करना गलत है। उन्होंने नागरिकों की मौत पर चिंता जताई और कहा कि इससे पूरे क्षेत्र में अस्थिरता बढ़ रही है।

और पढ़ें: ईरान-अमेरिका युद्ध: 10 अप्रैल से इस्लामाबाद में वार्ता, इज़राइल-दुबई-सऊदी में मिसाइल अलर्ट

इस बीच, प्रमुख नागरिक अधिकार संगठन नेशनल एसोसिएशन फॉर द एडवांसमेंट ऑफ कलर्ड पीपल (एनएएसीपी) ने भी ट्रंप को राष्ट्रपति पद से हटाने की मांग की है। संगठन के अध्यक्ष डेरिक जॉनसन ने कहा कि ट्रंप इस पद के लिए उपयुक्त नहीं हैं और 25वें संशोधन के तहत उन्हें हटाया जाना चाहिए।

गौरतलब है कि डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ “दोनों पक्षों के युद्धविराम” के तहत दो सप्ताह तक सैन्य कार्रवाई रोकी जाएगी। उन्होंने कहा कि यह निर्णय ईरान द्वारा होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने की सहमति के बाद लिया गया है।

इस घटनाक्रम के बाद अमेरिका की राजनीति में हलचल तेज हो गई है।

और पढ़ें: The Indian Witness प्रभात खबर : अमेरिका-ईरान के बीच दो हफ्ते का युद्धविराम, डोनाल्ड ट्रंप ने बमबारी रोकने का ऐलान किया

 
 
 
Gallery Gallery Videos Videos Share on WhatsApp Share