×
 
☰

ईस्ट बंगाल की शानदार जीत, नॉर्थईस्ट यूनाइटेड को 7-2 से हराकर आईएफए शील्ड फाइनल में पहुंचा

ईस्ट बंगाल ने नॉर्थईस्ट यूनाइटेड को 7-2 से हराकर आईएफए शील्ड फाइनल में जगह बनाई। अब खिताबी मुकाबले में उसकी भिड़ंत चिर प्रतिद्वंद्वी मोहन बागान से होगा।

ईस्ट बंगाल एफसी ने सोमवार को आईएफए शील्ड के दूसरे सेमीफाइनल में नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी को 7-2 से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। किशोर भारती क्रीड़ांगन में खेले गए मुकाबले में ईस्ट बंगाल ने आक्रामक फुटबॉल का शानदार प्रदर्शन करते हुए एकतरफा जीत दर्ज की। इस जीत के साथ फाइनल में एक बार फिर बहुप्रतीक्षित कोलकाता डर्बी देखने को मिलेगी, जहां ईस्ट बंगाल का सामना चिर प्रतिद्वंद्वी मोहन बागान सुपर जायंट से होगा।

ईस्ट बंगाल की जीत के नायक डेविड लाल्हनसांगा रहे, जिन्होंने शानदार हैट्रिक लगाई। उनके अलावा रोहित, क्रिस, एके लोबा और लुकास ज़ीलिंस्की ने भी टीम के लिए गोल किए।

हालांकि, मुकाबले की शुरुआत नॉर्थईस्ट यूनाइटेड ने बेहद आक्रामक अंदाज में की। टीम ने सिर्फ दो मिनट के भीतर लाचेनपा के गोल की मदद से बढ़त हासिल कर ली। लेकिन ईस्ट बंगाल ने जल्द ही वापसी की और 11वें मिनट में डेविड लाल्हनसांगा ने बराबरी का गोल दाग दिया।

और पढ़ें: डबरा में तेज रफ्तार स्विफ्ट ने दो कारों को मारी टक्कर, CCTV में कैद हुआ खौफनाक हादसा

नॉर्थईस्ट यूनाइटेड की ओर से अलाएद्दीन याहिया ने दो गोल किए, लेकिन टीम ईस्ट बंगाल के लगातार हमलों का सामना नहीं कर सकी। ईस्ट बंगाल ने पहले हाफ का अंत 3-1 की बढ़त के साथ किया।

दूसरे हाफ में एंटोनियो लोपेज हाबास की टीम ने अपनी आक्रामक गति और तेज कर दी। ईस्ट बंगाल ने लगातार गोल करते हुए नॉर्थईस्ट यूनाइटेड को मुकाबले से बाहर कर दिया। ग्रुप चरण में अजेय रहते हुए सेमीफाइनल तक पहुंची नॉर्थईस्ट यूनाइटेड को आखिरकार बड़ी हार का सामना करना पड़ा।

फाइनल में ईस्ट बंगाल और मोहन बागान आमने-सामने होंगे। मोहन बागान ने पहले सेमीफाइनल में पंजाब एफसी को पेनल्टी शूटआउट में हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। दोनों टीमें 8 अक्टूबर, गुरुवार को खिताब के लिए भिड़ेंगी।

और पढ़ें: बाढ़ राहत बांटते समय लोगों पर पिस्तौल लहराने का आरोप, सारण के मकेर थानाध्यक्ष निलंबित

 
 
 
Gallery Gallery Videos Videos Share on WhatsApp Share