×
 

लुधियाना में स्कूल बस की चपेट में आने से 3 वर्षीय मासूम की मौत, चालक पर लापरवाही के आरोप

लुधियाना में स्कूल बस की चपेट में आने से तीन वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। परिजनों ने चालक पर लापरवाही और बिना वैध लाइसेंस बस चलाने का आरोप लगाया।

पंजाब के लुधियाना जिले में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन वर्षीय मासूम की जान चली गई। कोहाड़ा क्षेत्र के शालू भैणी गांव में एक निजी स्कूल बस की चपेट में आने से समरदीप नामक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह करीब 7 बजे समरदीप अपनी मां अमनदीप के साथ बड़ी बहन रमनदीप कौर को स्कूल बस में बैठाने घर के बाहर आया था। बहन के बस में चढ़ने के बाद मासूम अचानक बस के आगे पहुंच गया। बताया जा रहा है कि चालक उसे देख नहीं पाया और बस आगे बढ़ा दी। बस का अगला और फिर पिछला पहिया बच्चे के ऊपर से गुजर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के बाद बस चालक मौके पर रुकने के बजाय बस लेकर आगे बढ़ने लगा। हालांकि, ग्रामीणों ने उसका पीछा कर उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। चालक ने कथित तौर पर खुद को हादसे के लिए जिम्मेदार मानने से इनकार किया, जिससे लोगों में और नाराजगी फैल गई।

और पढ़ें: दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मंजीत महल गैंग का इनामी बदमाश लोकेश उर्फ सूर्या गिरफ्तार

मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया कि बस में बच्चों की सुरक्षा के लिए कोई परिचालक (अटेंडेंट) मौजूद नहीं था। उनका यह भी दावा है कि चालक की उम्र करीब 19 वर्ष थी और उसके पास वैध ड्राइविंग लाइसेंस नहीं था। परिवार ने यह भी आरोप लगाया कि कंडियाना कलां स्थित स्कूल की बस की स्थिति भी ठीक नहीं थी।

स्थानीय लोगों ने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। आरोप यह भी है कि बस हरियाणा पंजीकरण की थी और उसके पीछे नंबर प्लेट भी नहीं लगी थी। कुमकलां थाना पुलिस चालक के दस्तावेज, वाहन के कागजात और दुर्घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

और पढ़ें: टीएमसी में बगावत के बीच ममता बनर्जी का सख्त संदेश, कहा- कार्यकर्ताओं को बैठकें करने की अनुमति नहीं

 
 
 
Gallery Gallery Videos Videos Share on WhatsApp Share