×
 

उज्जैन के नागचंद्रेश्वर मंदिर में भगदड़ जैसी स्थिति, कई श्रद्धालु घायल; अस्पताल में भर्ती

उज्जैन के नागचंद्रेश्वर मंदिर में सोमवार सुबह भारी भीड़ के बीच भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। कई श्रद्धालु घायल हुए, जिन्हें जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया।

मध्य प्रदेश के धार्मिक शहर उज्जैन स्थित प्रसिद्ध नागचंद्रेश्वर मंदिर में सोमवार सुबह भारी भीड़ के बीच भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई। अधिकारियों के अनुसार, घटना में कम से कम तीन लोग घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया है।

सावन के पवित्र महीने में भगवान शिव के दर्शन के लिए सोमवार सुबह मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे। बताया गया कि श्रद्धालु पहले श्री हरसिद्धि माता शक्तिपीठ मंदिर और श्री बड़ा गणेश मंदिर में दर्शन करने के बाद नागचंद्रेश्वर मंदिर की ओर बढ़ रहे थे। इसी दौरान भीड़ अचानक बढ़ गई और लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई।

अधिकारियों के मुताबिक, भीड़ के दबाव में श्रद्धालुओं के साथ धक्का-मुक्की हुई और कुछ लोग नीचे गिर गए। इस दौरान कम से कम तीन लोग घायल हो गए। घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उन्हें चिकित्सा सहायता दी जा रही है।

और पढ़ें: मध्य प्रदेश के सागर में ऑटो चालक के घर से करीब 3 करोड़ रुपये नकद बरामद, जांच जारी

घायल युवक की मां मीनू ने बताया कि घटना हरसिद्धि चौराहे के पास हुई। उनका बेटा नागचंद्रेश्वर मंदिर में दर्शन के लिए जा रहा था, तभी वह बैरिकेडिंग के नीचे आ गया। महिला ने आरोप लगाया कि उस समय किसी ने उसके बेटे की मदद नहीं की और केवल एक व्यक्ति उसे उठाकर वहां से ले गया।

घटना के बाद मंदिर परिसर और आसपास के इलाकों में भारी भीड़ की तस्वीरें सामने आए हैं। इनमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु नजर आ रहे हैं। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे।

फिलहाल भगदड़ जैसी स्थिति के वास्तविक कारण की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। प्रारंभिक तौर पर माना जा रहा है कि अत्यधिक भीड़ के कारण यह स्थिति बनी। प्रशासन मामले की जांच कर रहा है और जांच के बाद विस्तृत जानकारी सामने आने की उम्मीद है।

और पढ़ें: मध्य प्रदेश में दुकानें, होटल, रेस्टोरेंट और मॉल अब 24 घंटे खुल सकेंगे, जानें नए नियम

 
 
 
Gallery Gallery Videos Videos Share on WhatsApp Share