×
 

ईरानी हत्या की धमकी के बाद तुर्की में ट्रंप ने बदला विमान, बोले- सीक्रेट सर्विस की सलाह मानता हूं

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पुष्टि की कि सुरक्षा चेतावनी के बाद तुर्की में उन्होंने विमान बदला था। रिपोर्टों के मुताबिक, ईरानी समर्थित तत्वों से कथित खतरा मिला था।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पुष्टि की है कि पिछले महीने तुर्की में एक सुरक्षा चेतावनी मिलने के बाद उन्होंने अपना विमान बदला था। ट्रंप ने कहा कि सुरक्षा से जुड़े मामलों में वह अमेरिकी सीक्रेट सर्विस और सैन्य अधिकारियों की सलाह का पालन करते हैं।

ट्रंप ने बताया कि उनकी सुरक्षा टीम और सैन्य अधिकारियों ने उन्हें दूसरे विमान से यात्रा करने की सलाह दी थी। उन्होंने कहा कि दोनों विमानों में सुरक्षा का स्तर लगभग समान था, लेकिन अधिकारियों की इच्छा थी कि वह अलग विमान से जाएं। ट्रंप ने कहा, “मैं सीक्रेट सर्विस और सेना की बात मानता हूं।” उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें अपने खिलाफ कई धमकियां मिलती रहती हैं।

अमेरिकी रिपोर्टों के अनुसार, ब्रिटेन रवाना होने से पहले ट्रंप को पुराने बोइंग 747-8 एयर फोर्स वन विमान से छोटे सी-32A विमान में गुप्त रूप से स्थानांतरित किया गया था। बताया गया कि उन्हें एक कैटरिंग कंटेनर के जरिए बड़े विमान से छोटे विमान तक पहुंचाया गया, ताकि उनकी गतिविधि गोपनीय रहे।

और पढ़ें: नेतन्याहू ने ट्रंप की 15 सूत्रीय गाजा शांति योजना ठुकराई, बोले- मेरे प्रधानमंत्री रहते फिलिस्तीनी राज्य नहीं बनेगा

रिपोर्ट के मुताबिक, इस पूरी कार्रवाई को बेहद गोपनीय रखा गया था। पत्रकारों और कुछ अधिकारियों को यह विश्वास दिलाया गया कि ट्रंप बड़े बोइंग विमान में ही मौजूद हैं। अंकारा से उड़ान भरते समय पत्रकारों को विमान की खिड़कियों के पर्दे बंद रखने के निर्देश भी दिए गए थे।

कई अमेरिकी रिपोर्टों में दावा किया गया कि विमान बदलने का फैसला ईरान समर्थित प्रॉक्सी समूहों से मिली कथित हत्या की धमकी के कारण लिया गया। रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि ट्रंप बाद में ब्रिटेन पहुंचने पर कतर द्वारा अमेरिका को दिए गए नए विमान में सवार हुए। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि वह C-32A से वापस बड़े विमान में कब और कैसे पहुंचे।

और पढ़ें: ट्रंप का ईरान युद्ध जल्द खत्म होने का दावा, हथियारों की कमी की खबर को बताया फर्जी

 
 
 
Gallery Gallery Videos Videos Share on WhatsApp Share