×
 

प्रशांत किशोर का बड़ा हमला: जाति नहीं, पूरे बिहार में अपराध बढ़ा है क्योंकि अपराधी मुख्यमंत्री बने हैं

प्रशांत किशोर ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य में अपराध बढ़ रहा है क्योंकि अपराधी प्रवृत्ति का नेतृत्व सत्ता में है और कानून-व्यवस्था बिगड़ी है।

जन सुराज अभियान के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर गंभीर आरोप लगाते हुए तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि बिहार में अपराध जाति देखकर नहीं हो रहा है, बल्कि “सभी के साथ अपराध बढ़ रहा है क्योंकि एक अपराधी प्रवृत्ति का व्यक्ति मुख्यमंत्री बना है।”

प्रशांत किशोर ने कहा कि चाहे भरत तिवारी की हत्या हो, नीट की छात्रा से जुड़ी घटना हो या बेगूसराय में महिला के साथ अपराध, यह किसी जाति विशेष का मामला नहीं है, बल्कि पूरे राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ चुकी है।

उन्होंने मुख्यमंत्री पर आरोप लगाते हुए कहा, “हम डंके की चोट पर कहते हैं कि यह व्यक्ति एक नंबर का पक्का अपराधी है। इसके ऊपर सात लोगों की हत्या का आरोप है और यह जेल भी जा चुका है।”

और पढ़ें: पश्चिम बंगाल विधानसभा में शुभेंदु अधिकारी का तीखा हमला, बोले- 102 केस हुए, जनता सब सिखाएगी

प्रशांत किशोर ने आगे कहा कि यदि अपराधी प्रवृत्ति वाला व्यक्ति मुख्यमंत्री बनेगा तो राज्य में कानून-व्यवस्था बेहतर नहीं हो सकती। उन्होंने कहा, “अगर भ्रष्टाचारी को कुर्सी पर बैठाया जाएगा तो भ्रष्टाचार बढ़ेगा ही।”

2025 के बिहार विधानसभा चुनाव का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि जनता अक्सर गलत उम्मीदवारों को चुनती है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि एक ओर बड़े गणितज्ञ केसी सिन्हा को केवल 15 हजार वोट मिले, जबकि विवादित छवि वाले उम्मीदवार को 1.25 लाख वोट मिले।

उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि बिहार का सुधार नेताओं के हारने-जीतने से नहीं होगा, बल्कि सही वोट देने से होगा।

प्रशांत किशोर ने यह भी कहा कि बिहार में अच्छे लोग चुनाव लड़ते हैं, लेकिन लोग उन्हें वोट नहीं देते और फिर व्यवस्था पर सवाल उठाते हैं।

उनके इस बयान के बाद बिहार की राजनीति में एक बार फिर आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है।

और पढ़ें: सोनभद्र के चोपन में क्रशर प्लांट के पास झाड़ियों से मिला मानव कंकाल, इलाके में सनसनी

 
 
 
Gallery Gallery Videos Videos Share on WhatsApp Share