×
 

एशियन गेम्स 2026: नागोया में 2,000 भारतीय एथलीटों की मदद के लिए घर खोलने को तैयार

नागोया में एशियन गेम्स के दौरान आवास संकट से निपटने के लिए भारत ने तीन स्तरीय व्यवस्था बनाई है। करीब 2,000 स्थानीय भारतीय जरूरत पड़ने पर खिलाड़ियों को घर देंगे।

जापान के नागोया में होने वाले एशियन गेम्स 2026 से पहले भारतीय खिलाड़ियों के ठहरने को लेकर सामने आई समस्याओं के बीच खेल मंत्रालय ने तीन स्तरों वाली प्रबंधन व्यवस्था तैयार की है। मंत्रालय के अनुसार, नागोया में करीब 2,000 भारतीय रहते हैं, जो जरूरत पड़ने पर भारतीय एथलीटों को अपने घरों में ठहराने के लिए तैयार हैं।

मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि खिलाड़ियों की सहायता के लिए एयरपोर्ट पर दो प्रतिनिधियों को तैनात किया गया है। इसके अलावा, एथलीट वेलकम सेंटर पर तीन अधिकारियों की तैनाती की गई है, जो स्थानीय अधिकारियों के साथ समन्वय कर खिलाड़ियों के आवास से जुड़ी समस्याओं का समाधान कर रहे हैं।

खेल मंत्रालय ने कहा कि नागोया में लगभग 2,000 भारतीयों को चिन्हित किया गया है, जो खिलाड़ियों के सामने आवास संबंधी परेशानी आने पर अपने घर उपलब्ध कराने के लिए तैयार हैं।

और पढ़ें: मनु भाकर और तजिंदरपाल सिंह तूर एशियन गेम्स के उद्घाटन समारोह में भारत के ध्वजवाहक

30-35 खिलाड़ियों को हुई परेशानी

इससे पहले भारतीय दल के शेफ डी मिशन सहदेव यादव ने बताया था कि करीब 30 से 35 खिलाड़ियों को आवास को लेकर दिक्कतों का सामना करना पड़ा। उन्होंने इसे कुछ हद तक “कुप्रबंधन” से जुड़ा बताया। हालांकि, उन्होंने कहा कि भारत का ध्यान किसी को दोष देने के बजाय खिलाड़ियों की समस्याओं को जल्द हल करने और उन्हें जरूरी सहायता देने पर है।

यादव ने कहा कि सभी भारतीय खिलाड़ियों के लिए आवास की व्यवस्था है, लेकिन शुरुआती समस्याओं के कारण एक अतिरिक्त होटल बुक किया गया। अब तक 18 कमरे बुक किए जा चुके हैं और 10 और कमरे बुक किए जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि क्रूज पर होने वाली मान्यता प्रक्रिया में काफी समय लग रहा है। परिवहन से जुड़ी कुछ समस्याएं भी हैं, लेकिन खिलाड़ियों के लिए कार और होटल की अपनी व्यवस्था की गई है। एशियन गेम्स शनिवार से शुरू होने हैं।

और पढ़ें: जापान में भारी बारिश से एशियाई खेलों पर संकट? सैकड़ों खिलाड़ी सुरक्षित स्थान पर पहुंचाए गए

 
 
 
Gallery Gallery Videos Videos Share on WhatsApp Share