×
 

उम्र में गड़बड़ी के चलते बीसीसीआई ने रोहित यादव को अंडर-19 टीम से हटाया, दो खिलाड़ियों को बनाया गया रिप्लेसमेंट

उम्र संबंधी गड़बड़ी सामने आने के बाद बीसीसीआई ने रोहित यादव को भारत अंडर-19 टीम से हटाया। आर्यन सावसानी और तन्मय बलोदा को उनकी जगह शामिल किया।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी सीरीज के लिए भारत की अंडर-19 टीम में बड़ा बदलाव किया है। बंगाल के क्रिकेटर रोहित यादव को उम्र संबंधी गड़बड़ी सामने आने के बाद टीम से बाहर कर दिया गया है। वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली एकदिवसीय और बहुदिवसीय दोनों टीमों का हिस्सा थे।

रोहित को श्रीलंका के खिलाफ पिछली सीरीज में शानदार प्रदर्शन के आधार पर भारतीय अंडर-19 टीम में जगह मिली थी। जुलाई में श्रीलंका दौरे के दौरान उन्होंने छह विकेट हासिल किए थे और टीम के प्रमुख प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों में शामिल रहे थे।

हालांकि, दस्तावेजों की जांच के दौरान उनकी जन्मतिथि को लेकर गंभीर विसंगतियां सामने आईं। रिपोर्ट के अनुसार, रोहित के पास तीन अलग-अलग जन्म प्रमाणपत्र पाए गए, जिनमें जन्म वर्ष 2007, 2009 और 2010 दर्ज है। उम्र से जुड़ी गड़बड़ी सामने आने के बाद बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) ने उनके खिलाफ कार्रवाई की थी।

और पढ़ें: उम्र में फर्जीवाड़े पर भारत अंडर-19 के रोहित यादव पर बीसीसीआई ने लगाया दो साल का प्रतिबंध, बंगाल ने 64 अन्य खिलाड़ियों पर की कार्रवाई

इसके बाद बीसीसीआई ने भी रोहित पर दो साल का प्रतिबंध लगाया है। अब उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी अंडर-19 सीरीज से हटा दिया गया है।

दो खिलाड़ियों को मिली टीम में जगह

रोहित यादव की जगह बीसीसीआई ने एकदिवसीय टीम में आर्यन सावसानी को शामिल किया है। वहीं, बहुदिवसीय टीम में तन्मय बलोदा को जगह दी गई है।

भारत अंडर-19 और ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 के बीच तीन एकदिवसीय मुकाबले 18 से 23 सितंबर तक खेले जाएंगे। इसके बाद दो बहुदिवसीय मुकाबले 27 सितंबर से 8 अक्टूबर 2026 के बीच होंगे।

भारत अंडर-19 एकदिवसीय टीम: लक्ष्य रायचंदानी (कप्तान), यशवर्धन चौहान (उपकप्तान), रजत बघेल (विकेटकीपर), आर्यवीर सहवाग, वी.के. विनीत, कुशाग्र ओझा, अर्जुन राजपूत, मनल चौहान, अन्वय द्रविड़ (विकेटकीपर), वी. यशवीर, शाविन विनोद, मोहित उलवा, चिगुरुपति वेंकट, काव्या पटेल, आर्यन सावसानी।

भारत अंडर-19 बहुदिवसीय टीम: यशवर्धन चौहान (कप्तान), लक्ष्य रायचंदानी (उपकप्तान), सागर वीरक, कुशाग्र ओझा, मनल चौहान, कुश पटेल, मानव कृष्णा (विकेटकीपर), अभिप्राय बिस्वास (विकेटकीपर), ईशान ओम, अयान अकरम, प्रणव राघवेंद्र, प्रियांशु सिंह, मोहित उलवा, आर्यन यादव और तन्मय बलोदा।

और पढ़ें: 2027 वनडे विश्व कप के लिए बीसीसीआई ने बनाया टीम इंडिया का रोडमैप, साउथ अफ्रीका दौरों की भी तैयारियां

 
 
 
Gallery Gallery Videos Videos Share on WhatsApp Share