×
 

IPL 2026 से पहले CSK को बड़ा झटका, मैथ्यू शॉर्ट और नाथन एलिस बाहर

CSK के मैथ्यू शॉर्ट शुरुआती मैचों से बाहर हैं, जबकि नाथन एलिस चोट के कारण पूरे IPL 2026 से बाहर हो गए। टीम अब नए खिलाड़ियों की तलाश में है।

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 से पहले चेन्नई सुपर किंग्स को बड़ा झटका लगा है। टीम के ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर मैथ्यू शॉर्ट टूर्नामेंट के शुरुआती मुकाबलों से बाहर हो गए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, वह अंगूठे में फ्रैक्चर की समस्या से जूझ रहे हैं और बाद में टीम से जुड़ेंगे।

मैथ्यू शॉर्ट का बाहर होना टीम के लिए चिंता का विषय है, क्योंकि वह एक उपयोगी ऑलराउंडर के साथ-साथ ऑफ स्पिन गेंदबाज भी हैं। उनकी गैरमौजूदगी में टीम के पास अनुभवी स्पिन ऑलराउंडर की कमी साफ नजर आ रही है। माना जा रहा है कि प्लेइंग इलेवन में डेवाल्ड ब्रेविस, जेमी ओवर्टन, नूर अहमद और मैट हेनरी जैसे विदेशी खिलाड़ी शामिल हो सकते हैं।

वहीं, टीम को एक और बड़ा झटका तेज गेंदबाज नाथन एलिस के रूप में लगा है, जो हैमस्ट्रिंग चोट के कारण पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं। एलिस डेथ ओवरों में टीम के लिए अहम भूमिका निभा सकते थे, लेकिन अब उनकी अनुपस्थिति में टीम को विकल्प तलाशने पड़ रहे हैं।

और पढ़ें: होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर बढ़ा तनाव, 2000 मरीन सैनिकों के साथ USS ट्रिपोली मध्य पूर्व रवाना

सीएसके के सीईओ काशी विश्वनाथन ने इसकी पुष्टि की है। रिपोर्ट के अनुसार, टीम ने संभावित रिप्लेसमेंट के तौर पर ओटनील बार्टमैन से संपर्क किया है, जो पहले से टेक्सास सुपर किंग्स के लिए खेलते हैं।

कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ की अगुवाई में टीम अपना पहला मुकाबला 30 मार्च को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ गुवाहाटी में खेलेगी। टीम ने चेन्नई में अभ्यास भी शुरू कर दिया है, जबकि संजू सैमसन भी टीम से जुड़ चुके हैं।

और पढ़ें: IPL 2026 में KKR से कब जुड़ेंगे मथीशा पथिराना? कोच अभिषेक नायर ने दी जानकारी

 
 
 
Gallery Gallery Videos Videos Share on WhatsApp Share