×
 

अर्शद खान के दम पर इंडिया A ने श्रीलंका A को हराया, रोमांचक मुकाबले में 8 रन से दर्ज की जीत

अर्शद खान की शानदार गेंदबाजी और ऋतुराज गायकवाड़ के शतक की बदौलत इंडिया A ने श्रीलंका A को 8 रन से हराकर त्रिकोणीय सीरीज़ में विजयी आगाज किया।

त्रिकोणीय ए-सीरीज़ के अपने पहले मुकाबले में इंडिया A ने श्रीलंका A को रोमांचक मुकाबले में 8 रन से हराकर शानदार जीत दर्ज की। दांबुला के रंगिरी दांबुला अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में भारत की जीत के नायक तेज गेंदबाज अर्शद खान रहे, जिन्होंने आखिरी क्षणों में मैच का रुख बदल दिया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए इंडिया A ने 50 ओवर में 6 विकेट पर 277 रन बनाए। टीम की ओर से ऋतुराज गायकवाड़ ने शानदार 101 रन की शतकीय पारी खेली। कप्तान तिलक वर्मा ने 60 रन का योगदान दिया, जबकि आयुष बडोनी और सूर्यांश शेडगे ने अंतिम ओवरों में तेज बल्लेबाजी कर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी 14 रन बनाकर आउट हो गए।

278 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका A की शुरुआत मजबूत रही। निरोशन डिकवेला (47) और अविश्का फर्नांडो (45) ने पहले विकेट के लिए 93 रन जोड़कर टीम को शानदार शुरुआत दिलाई। इसके बाद सदीरा समरविक्रमा, सहान अराच्चिगे और वानुजा सहान ने पारी को आगे बढ़ाया और एक समय श्रीलंका जीत की ओर बढ़ता दिख रहा था।

और पढ़ें: भारत बनाम अफगानिस्तान टेस्ट: मैनाव सुथार की धारदार गेंदबाज़ी से अफगानिस्तान 113/5, भारत मजबूत स्थिति में

हालांकि भारतीय गेंदबाजों ने वापसी करते हुए मुकाबले को रोमांचक बना दिया। अंतिम दो ओवरों में श्रीलंका को 10 रन चाहिए थे और उसके तीन विकेट शेष थे। ऐसे दबावपूर्ण समय में अर्शद खान ने 49वें ओवर में विजयकांत वियासकांत को आउट किया। अगली ही गेंद पर सेट बल्लेबाज वानुजा सहान रन आउट हो गए। इसके बाद अर्शद ने मोहम्मद शिराज का विकेट लेकर श्रीलंका की उम्मीदों पर पानी फेर दिया।

इस जीत के साथ इंडिया A ने टूर्नामेंट में विजयी शुरुआत की और दबाव में शानदार प्रदर्शन का परिचय दिया।

और पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी और जोफ्रा आर्चर की धमाकेदार परफॉर्मेंस से राजस्थान रॉयल्स की SRH पर बड़ी जीत

 
 
 
Gallery Gallery Videos Videos Share on WhatsApp Share