×
 

IPL 2026 से पहले वैभव सूर्यवंशी पर रॉबिन उथप्पा की राय, बोले– इस सीजन में बढ़ेगी चुनौती

IPL 2026 से पहले रॉबिन उथप्पा ने कहा कि युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के लिए यह सीजन चुनौतीपूर्ण हो सकता है, जबकि इरफान पठान ने उनके शानदार प्रदर्शन की उम्मीद जताई।

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 19वें सीजन की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है। टूर्नामेंट शुरू होने से पहले क्रिकेट जगत की नजर कई युवा खिलाड़ियों पर टिकी है, जिनमें राजस्थान रॉयल्स के 14 वर्षीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का नाम सबसे ज्यादा चर्चा में है।

पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने आईपीएल 2026 से पहले वैभव सूर्यवंशी की संभावनाओं पर अपनी राय रखी है। उथप्पा ने कहा कि आने वाला सीजन युवा बल्लेबाज के लिए काफी चुनौतीपूर्ण हो सकता है, क्योंकि अब विरोधी टीमों के गेंदबाज उनकी कमजोरियों को समझने लगे हैं।

उथप्पा ने एक चर्चा के दौरान कहा, “पिछले 12 महीनों में मैंने वैभव के लगभग हर मैच पर नजर रखी है। वह एक शानदार प्रतिभा हैं, लेकिन मुझे लगता है कि कई बार वह थोड़ी किस्मत के सहारे भी रन बना रहे हैं। जब प्रतियोगिता का स्तर और कठिन हो जाएगा और गेंदबाज यह समझ जाएंगे कि उन्हें कहां गेंदबाजी करनी है, तब उनके लिए चुनौतियां बढ़ सकती हैं।”

और पढ़ें: तमिलनाडु चुनाव 2026: TVK ने NDA से गठबंधन की अटकलों को बताया अफवाह

उन्होंने यह भी कहा कि यह सीजन वैभव सूर्यवंशी के लिए सीखने वाला अनुभव साबित हो सकता है। उथप्पा के अनुसार युवा बल्लेबाज रन जरूर बनाएंगे, लेकिन पिछले साल जैसा लगातार दबदबा बनाए रखना थोड़ा मुश्किल हो सकता है।

वहीं पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान ने वैभव सूर्यवंशी का समर्थन करते हुए कहा कि यह युवा खिलाड़ी आईपीएल 2026 में भी गेंदबाजों के लिए बड़ी समस्या बन सकता है। पठान ने भरोसा जताया कि वैभव अपने शानदार प्रदर्शन से सभी को प्रभावित करेंगे।

उन्होंने कहा कि यदि कोई खिलाड़ी लगातार अलग-अलग टूर्नामेंटों में अच्छा प्रदर्शन करता है तो यह उसकी असली क्षमता को दिखाता है। पठान के अनुसार वैभव सूर्यवंशी इस सीजन में कम से कम एक तेज अर्धशतक या शतक जरूर बना सकते हैं।

और पढ़ें: ईरान की चेतावनी: खार्ग द्वीप के तेल ढांचे पर हमला हुआ तो अमेरिकी हितों से जुड़े सभी ऊर्जा ठिकाने राख कर देंगे

 
 
 
Gallery Gallery Videos Videos Share on WhatsApp Share