×
 

भारत को ओलंपिक 2036 की मेजबानी का फैसला 2029 में होगा: IOC ने जारी किया नया रोडमैप

भारत की 2036 ओलंपिक मेजबानी पर फैसला 2029 के मध्य में होगा। IOC ने नई चयन प्रक्रिया में रणनीतिक और लक्षित संवाद चरण जोड़े हैं।

भारत की ओलंपिक 2036 की मेजबानी की उम्मीदों को लेकर अब स्पष्ट समयरेखा सामने आ गई है। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) ने मेजबान चयन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव करते हुए एक नया स्ट्रैटेजिक डायलॉग” चरण जोड़ दिया है, जिससे अंतिम फैसला अब 2029 के मध्य तक होगा।

यह निर्णय आईओसी के 146वें सत्र में लॉज़ेन (स्विट्जरलैंड) में लिया गया। आईओसी की फ्यूचर होस्ट कमिशन की चेयर और पूर्व क्रोएशियाई राष्ट्रपति कोलिंडा ग्राबर-किटारोविच ने बताया कि इस बदलाव का उद्देश्य प्रक्रिया में पारदर्शिता और लागत नियंत्रण बढ़ाना है।

भारत की दावेदारी पर क्या असर?

भारत ने पहले ही भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) के माध्यम से 1 अक्टूबर 2024 को आईओसी को Letter of Intent भेजकर 2036 ओलंपिक की मेजबानी की आधिकारिक इच्छा जताई थी। भारत का प्रस्तावित मेजबान शहर अहमदाबाद माना जा रहा है।

और पढ़ें: भारत का रक्षा दशक: स्वदेशी हथियारों से रक्षा कूटनीति तक, 2047 के लक्ष्य की ओर मजबूत कदम

नई प्रक्रिया की टाइमलाइन

आईओसी के अनुसार:

  • मार्च 2027 में “Strategic Dialogue” होगा
  • इसके बाद 2028 में “Targeted Dialogue” चरण शुरू होगा
  • अंतिम निर्णय मध्य 2029 में लिया जाएगा

इस प्रक्रिया में चयनित देशों को वित्तीय गारंटी और विस्तृत प्रस्ताव भी जमा करने होंगे।

आईओसी का कहना है कि नई व्यवस्था से उम्मीदवार देशों को बेहतर योजना बनाने का समय मिलेगा और सरकारों को सार्वजनिक समर्थन जुटाने में भी मदद मिलेगी।

भारत की तैयारियां

भारत ने ओलंपिक की मेजबानी को लेकर अपनी कोशिशें तेज कर दी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कई बार देश की इस महत्वाकांक्षा को सार्वजनिक रूप से दोहरा चुके हैं।

हालांकि, आईओसी की नई प्रक्रिया के चलते अब भारत सहित सभी दावेदार देशों को 2029 तक इंतजार करना होगा।

और पढ़ें: भारत-नेपाल के बीच क्रॉस-बॉर्डर रेल संपर्क पर चर्चा, जनकपुर-अयोध्या रेल सेवा पर फोकस

 
 
 
Gallery Gallery Videos Videos Share on WhatsApp Share