×
 

यशस्वी जयसवाल और गेंदबाजों के दम पर राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को 27 रन से हराया

राजस्थान रॉयल्स ने गुवाहाटी में बारिश से प्रभावित मैच में मुंबई इंडियंस को 27 रन से हराया। यशस्वी जयसवाल की 77 रन की पारी और गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन रहा।

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में राजस्थान रॉयल्स ने शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए लगातार तीसरी जीत दर्ज की। गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेले गए बारिश से प्रभावित मुकाबले में राजस्थान ने मुंबई इंडियंस को 27 रन से हरा दिया। यह मैच 11 ओवर का खेला गया, जिसमें राजस्थान की टीम ने शुरुआत से ही दबदबा बनाए रखा।

मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया, लेकिन राजस्थान के बल्लेबाजों ने आक्रामक अंदाज में खेलते हुए तेज शुरुआत की। यशस्वी जयसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने मिलकर महज 2.4 ओवर में टीम का स्कोर 50 के पार पहुंचा दिया। सूर्यवंशी ने जसप्रीत बुमराह के खिलाफ लगातार छक्के लगाए और 14 गेंदों में 39 रन बनाकर आउट हुए।

इसके बाद यशस्वी जयसवाल ने पारी को संभाला और अंत तक टिके रहे। उन्होंने 32 गेंदों में नाबाद 77 रन की शानदार पारी खेली। रियान पराग ने भी 10 गेंदों में 20 रन बनाकर अच्छा योगदान दिया, जिससे टीम 11 ओवर में 150 रन तक पहुंच सकी।

और पढ़ें: समीर रिज़वी की तूफानी बल्लेबाज़ी से दिल्ली कैपिटल्स की जीत, मुंबई इंडियंस धराशायी

मुंबई इंडियंस की ओर से अल्लाह गजनफर ने 2 विकेट लिए, जबकि शार्दुल ठाकुर को एक सफलता मिली। जसप्रीत बुमराह इस मैच में महंगे साबित हुए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने 50 रन के अंदर ही 5 विकेट गंवा दिए। राजस्थान के गेंदबाज जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर और संदीप शर्मा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए मुंबई के बल्लेबाजों को टिकने नहीं दिया। संदीप शर्मा ने रोहित शर्मा को आईपीएल में छठी बार आउट किया।

हालांकि नमन धीर और शेरफेन रदरफोर्ड ने तेज साझेदारी कर वापसी की कोशिश की, लेकिन उनके आउट होते ही मैच राजस्थान के पक्ष में चला गया। मुंबई इंडियंस 11 ओवर में 123 रन ही बना सकी और मैच हार गई।

और पढ़ें: IPL 2026: गुजरात बनाम राजस्थान मैच में शुभमन गिल क्यों नहीं खेले?

 
 
 
Gallery Gallery Videos Videos Share on WhatsApp Share