संजू सैमसन बन सकते हैं भारत के अगले टी20 कप्तान, सूर्यकुमार यादव की कप्तानी पर संकट
रिपोर्ट के मुताबिक संजू सैमसन भारत के अगले टी20 कप्तान बन सकते हैं। सूर्यकुमार यादव की फॉर्म पर नजर रखी जाएगी, जबकि श्रेयस अय्यर भी कप्तानी की दौड़ में हैं।
भारतीय क्रिकेट टीम में टी20 कप्तानी को लेकर बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ आगामी टी20 सीरीज से पहले टीम इंडिया के नए कप्तान को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। रिपोर्ट के अनुसार, स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को भारत का अगला टी20 कप्तान बनाया जा सकता है। वहीं मौजूदा कप्तान सूर्यकुमार यादव की कप्तानी पर खतरा मंडरा रहा है।
हाल ही में आई कुछ रिपोर्ट में कहा गया था कि श्रेयस अय्यर को भारत का नया टी20 कप्तान बनाया जा सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक अब संजू सैमसन इस दौड़ में सबसे आगे दिखाई दे रहे हैं।
रिपोर्ट में दावा किया गया है कि सूर्यकुमार यादव फिलहाल आयरलैंड और इंग्लैंड सीरीज में कप्तान बने रह सकते हैं, लेकिन संजू सैमसन उपकप्तान की भूमिका में टीम के साथ रहेंगे। माना जा रहा है कि आगामी सीरीज में प्रदर्शन के आधार पर भविष्य की कप्तानी तय की जाएगी।
और पढ़ें: संजू सैमसन का धमाकेदार प्रदर्शन, विराट कोहली और क्रिस गेल खास सूची में शामिल
शानदार फॉर्म में हैं संजू सैमसन
संजू सैमसन के लिए साल 2026 बेहद शानदार रहा है। टी20 विश्व कप 2026 में उन्हें सीमित मौके मिले, लेकिन उन्होंने हर मौके का पूरा फायदा उठाया। वेस्टइंडीज के खिलाफ मैचों, इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ फाइनल में उन्होंने बेहतरीन पारियां खेलीं।
आईपीएल 2026 में भी संजू का बल्ला जमकर बोल रहा है। चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हुए उन्होंने दो शानदार शतक लगाए हैं और लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं।
श्रेयस अय्यर भी मजबूत दावेदार
श्रेयस अय्यर को भी भारत की टी20 कप्तानी का बड़ा दावेदार माना जा रहा है। उन्होंने 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स को आईपीएल चैंपियन बनाया था। इसके बाद 2025 में पंजाब किंग्स को फाइनल तक पहुंचाया और मौजूदा आईपीएल सीजन में भी उनका नेतृत्व प्रभावशाली रहा है।
ऐसे में भारतीय क्रिकेट टीम में कप्तानी को लेकर मुकाबला काफी दिलचस्प हो गया है। चयनकर्ताओं की नजर आगामी आयरलैंड और इंग्लैंड सीरीज पर रहेगी, जहां खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर बड़ा फैसला लिया जा सकता है।
और पढ़ें: लेफ्ट के खिलाफ आंदोलन से पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री बनने तक, जानिए सुवेंदु अधिकारी का राजनीतिक सफर