×
 

राजस्थान रॉयल्स से अलग होने पर संजू सैमसन ने तोड़ी चुप्पी, IPL 2026 में पुराने टीम के खिलाफ खेलने को तैयार

संजू सैमसन ने राजस्थान रॉयल्स छोड़ने पर कहा कि टीम में उनका समय पूरा हो गया था। अब वह चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हुए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना चाहते हैं।

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज संजू सैमसन ने आईपीएल 2026 से पहले राजस्थान रॉयल्स से अपने अलग होने को लेकर पहली बार खुलकर बात की है। अब वह इस सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलते नजर आएंगे।

आईपीएल 2026 का 19वां सीजन 28 मार्च से शुरू होने जा रहा है। टूर्नामेंट का एक सबसे चर्चित मुकाबला 30 मार्च को गुवाहाटी में खेला जाएगा, जहां राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स आमने-सामने होंगी। यह मुकाबला खास इसलिए भी है क्योंकि संजू सैमसन पहली बार अपनी पुरानी टीम के खिलाफ खेलेंगे।

संजू सैमसन ने अपने बयान में कहा, “यह पहली बार होगा जब मैं राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलूंगा, लेकिन मैं मैदान पर भावनाओं को हावी नहीं होने देता। मैंने राजस्थान इसलिए छोड़ा क्योंकि मुझे लगा कि टीम में मेरा समय पूरा हो गया था। अब जब भी उनके खिलाफ खेलूंगा, अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दूंगा।”

और पढ़ें: राजस्थान रॉयल्स ने वैभव सूर्यवंशी के आईपीएल सपने को दिखाया धुरंधर स्टाइल वीडियो में

गौरतलब है कि सैमसन को रविंद्र जडेजा के बदले ट्रेड कर चेन्नई सुपर किंग्स में शामिल किया गया है। वहीं, जडेजा अब राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते नजर आएंगे।

रविंद्र जडेजा की वापसी
रविंद्र जडेजा के लिए यह वापसी खास होगी, क्योंकि उन्होंने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत राजस्थान रॉयल्स से ही की थी। कई सालों तक चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा रहने के बाद अब वह एक बार फिर अपनी पुरानी टीम में लौटे हैं।

दोनों खिलाड़ियों के इस अदला-बदली ने आईपीएल 2026 को और रोमांचक बना दिया है। फैंस को इस मुकाबले का बेसब्री से इंतजार है, जहां पुराने रिश्ते और नई चुनौतियां आमने-सामने होंगी।

और पढ़ें: केविन पीटरसन ने IPL 2026 से पहले दिल्ली कैपिटल्स के मेंटर पद से इस्तीफा दिया

 
 
 
Gallery Gallery Videos Videos Share on WhatsApp Share