×
 

बिहार के वैभव सूर्यवंशी को मिली टीम इंडिया की जर्सी, डेब्यू से पहले भावुक हुआ युवा सितारा

बिहार के युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी को पहली बार टीम इंडिया की जर्सी मिली। आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए चुने गए वैभव के डेब्यू का सभी को इंतजार है।

बिहार के 15 वर्षीय क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी ने अपने करियर का एक यादगार पल तब आया, जब उन्हें पहली बार सीनियर भारतीय टीम की जर्सी सौंपी गई। आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ आगामी टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल किए गए वैभव के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है।

आईपीएल में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी और शानदार प्रदर्शन के दम पर सुर्खियां बटोरने वाले वैभव ने कम उम्र में ही क्रिकेट जगत का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। हाल ही में वह भारत ए टीम की ओर से त्रिकोणीय श्रृंखला में खेलते नजर आए थे, जिसमें अफगानिस्तान ए और श्रीलंका ए की टीमें भी शामिल थीं।

आयरलैंड के खिलाफ 26 और 28 जून को होने वाले दो टी20 मुकाबलों से पहले भारतीय टीम के थ्रोडाउन विशेषज्ञ राघवेंद्र द्विवेदी (रघु) ने वैभव को उनकी टीम इंडिया की जर्सी सौंपी। इस दौरान वैभव ने सम्मानपूर्वक रघु के पैर छुए और फिर जर्सी ग्रहण की। जर्सी खोलते समय उनके चेहरे पर खुशी साफ दिखाई दे रही थी। उनकी जर्सी पर नंबर 03 और नीचे "सूर्यवंशी" लिखा हुआ था।

और पढ़ें: भारत-मंगोलिया संबंधों को नई मजबूती देने पहुंचे एस. जयशंकर, रणनीतिक साझेदारी पर जोर

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा साझा किए गए वीडियो में वैभव ने कहा कि इस भावना को शब्दों में बयां करना मुश्किल है। उन्होंने कहा, "जिस सपने को लेकर मैंने पहली बार बल्ला उठाया था, आज उसका सबसे बड़ा पड़ाव पूरा हुआ है। जब मैंने टीम इंडिया की जर्सी देखी तो मेरी मुस्कान रुक ही नहीं रही थी।"

मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने भी वैभव की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि युवा बल्लेबाज ने अपने प्रदर्शन से चयनकर्ताओं को उन्हें टीम में शामिल करने के लिए लगभग मजबूर कर दिया। अगरकर ने कहा कि वैभव में मैच का रुख बदलने की क्षमता है और भारतीय क्रिकेट को उनसे काफी उम्मीदें हैं।

और पढ़ें: टीएमसी में बगावत तेज: बागी गुट ने ममता बनर्जी को हटाकर अरूप रॉय को अध्यक्ष चुना, मामला चुनाव आयोग पहुंचा

 
 
 
Gallery Gallery Videos Videos Share on WhatsApp Share