×
 

आईपीएल 2027 से पहले जहीर खान बने चेन्नई सुपर किंग्स के मुख्य कोच

चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2027 से पहले जहीर खान को नया मुख्य कोच नियुक्त किया है। वह 16 साल बाद स्टीफन फ्लेमिंग की जगह जिम्मेदारी संभालेंगे।

आईपीएल 2027 सीजन से पहले पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स ने बड़ा बदलाव करते हुए पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज जहीर खान को टीम का नया मुख्य कोच नियुक्त किया है। फ्रेंचाइजी ने इसकी घोषणा की।

जहीर खान अब न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर स्टीफन फ्लेमिंग की जगह लेंगे। फ्लेमिंग पिछले 16 वर्षों से चेन्नई सुपर किंग्स के मुख्य कोच की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। उनके कार्यकाल में टीम ने पांच बार आईपीएल खिताब अपने नाम किया। हालांकि, हाल के सत्रों में टीम के प्रदर्शन को देखते हुए फ्रेंचाइजी ने कोचिंग स्टाफ में बदलाव का फैसला किया है।

चेन्नई सुपर किंग्स ने सोशल मीडिया पर जहीर खान के स्वागत में लिखा, “लेफ्ट आर्म टेकिंग ओवर! चेन्नई सुपर किंग्स के मुख्य कोच के रूप में जहीर खान का स्वागत है।” जहीर का नियुक्त होना आईपीएल 2027 से पहले टीम के लिए बड़े बदलाव के तौर पर देखा जा रहा है।

और पढ़ें: IPL सनसनी से इंडिया A तक पहुंचे प्रफुल्ल हिंगे, ऑस्ट्रेलिया A के खिलाफ नई चुनौती के लिए तैयार

चेन्नई सुपर किंग्स ने आखिरी बार 2023 में आईपीएल खिताब जीता था। तब एमएस धोनी की कप्तानी में टीम ने फाइनल में गुजरात टाइटंस को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की थी। इसके बाद से टीम खिताब जीतने में सफल नहीं रही है।

धोनी के कप्तानी से हटने के बाद ऋतुराज गायकवाड़ ने टीम की कमान संभाली। अब जहीर खान के सामने टीम को दोबारा मजबूत करने और उसे खिताबी दौड़ में वापस लाने की चुनौती होगी।

जहीर खान भारत के प्रमुख बाएं हाथ के तेज गेंदबाजों में शामिल रहे हैं और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनका लंबा अनुभव रहा है। चेन्नई सुपर किंग्स को उम्मीद होगी कि उनका अनुभव टीम के खिलाड़ियों के प्रदर्शन को बेहतर बनाने में मदद करेगा।

और पढ़ें: अजीत अगरकर नहीं बढ़ाएंगे मुख्य चयनकर्ता का कार्यकाल, बीसीसीआई के सामने नई नियुक्ति की चुनौती

 
 
 
Gallery Gallery Videos Videos Share on WhatsApp Share