83 साल की उम्र में भी अमिताभ बच्चन ने काम की लय नहीं छोड़ी, बोले: हर दिन काम न करना परेशान करता है
अमिताभ बच्चन ने बताया कि 83 साल की उम्र में भी काम न करना उन्हें असामान्य लगता है। वे लगातार अपने अनुशासन और दैनिक कार्य में लगे रहते हैं।
बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन अपने काम के प्रति समर्पण और अनुशासन के लिए जाने जाते हैं। छह दशकों से अधिक की करियर में उन्होंने कई भाषाओं की फिल्मों में काम किया है और अपनी अभिनय प्रतिभा के लिए अनगिनत पुरस्कार जीते हैं। हाल ही में अपने ब्लॉग में अमिताभ बच्चन ने अपने दैनिक कार्य की आदत और इसके महत्व के बारे में खुलकर बताया।
अमिताभ ने बताया कि अगर वह एक भी दिन काम नहीं करते हैं, तो उन्हें यह असामान्य और परेशान करने वाला लगता है। उन्होंने कहा, “एक दिन जो कुछ हद तक 'आलसी' महसूस हुआ… किसी विशेष कारण से नहीं… लेकिन हर दिन काम न करना मुझे अजीब लगता है। जब आप अपनी तयशुदा दैनिक दिनचर्या का पालन नहीं करते, तो समय के साथ बनी आपकी आदत बाधित हो जाती है। इसके परिणामस्वरूप दिन कुछ असंगठित लगने लगता है, जबकि सामान्य दिनों में सब कुछ सुचारू और व्यवस्थित चलता है।”
उन्होंने आगे कहा, “आप खुद से पूछने लगते हैं कि दिन मेरी उम्मीदों के अनुसार क्यों नहीं चल रहा। यदि हम इस अवधारणा को समझ सकें, तो अपने वातावरण में शांति और संतुलन बनाए रख सकते हैं। हालांकि, कुछ लोगों के लिए इसे हासिल करना मुश्किल होता है, और यह केवल उनकी चिंता को बढ़ाता है।”
और पढ़ें: रणबीर कपूर की रामायण कब होगी रिलीज? दीपावली 2026 और 2027 में आएंगी दोनों पार्ट
वर्क फ्रंट की बात करें तो अमिताभ बच्चन को आखिरी बार ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के सीजन 17 में होस्ट करते देखा गया था। सिनेमा की दुनिया में वे आखिरी बार नाग अश्विन की फिल्म ‘कल्कि 2898 AD’ में प्रभास के साथ नजर आए थे। वर्तमान में वे इस फिल्म की सीक्वल की शूटिंग कर रहे हैं और कल्कि सिनेमैटिक यूनिवर्स की अगली किस्त में दिखाई देंगे।
और पढ़ें: मर्दानी 3 OTT पर रिलीज, जानिए रानी मुखर्जी की पहली फिल्म का दिलचस्प सफर