×
 

दृश्यम: द कन्क्लूजन का ट्रेलर रिलीज, अजय देवगन के विजय सालगांवकर के सामने जयदीप अहलावत की चुनौती

‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। अजय देवगन फिर विजय सालगांवकर बने हैं, जबकि जयदीप अहलावत नए पुलिस अधिकारी की भूमिका में नजर आएंगे।

दृश्यम: कन्क्लूजन’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म में अजय देवगन एक बार फिर विजय सालगांवकर की भूमिका में लौट रहे हैं। इस बार उनके सामने अभिनेता जयदीप अहलावत एक नई और मजबूत चुनौती पेश करते नजर आएंगे। जयदीप फिल्म में क्राइम ब्रांच के एसपी राजवीर सिंह तोमर का किरदार निभा रहे हैं, जो विजय से जुड़े पुराने रहस्यों की तह तक पहुंचने के लिए दृढ़ संकल्पित है।

फिल्म की कहानी ‘दृश्यम 2’ की घटनाओं के बाद आगे बढ़ती है। विजय ने जिस तरह अपने परिवार को कानूनी शिकंजे से बचाया था, अब उसके सामने एक नया खतरा खड़ा हो गया है। राजवीर मामले की जिम्मेदारी संभालता है और विजय तथा उसके परिवार से जुड़े सवालों के जवाब तलाशना शुरू करता है। ट्रेलर में पुराने राज फिर सामने आते दिखाई देते हैं और विजय को एक बार फिर अपने परिवार को बचाने के लिए कई कदम आगे की सोचनी होगी।

फिल्म में प्रकाश राज भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। वहीं तब्बू, श्रिया सरन और रजत कपूर अपनी पिछली भूमिकाओं में वापसी कर रहे हैं। निर्माताओं के अनुसार, यह फिल्म पिछली फिल्मों से जुड़ी हुई है, लेकिन इसकी कहानी और पटकथा नई है।

और पढ़ें: अमिताभ बच्चन की एक झलक पाने की दीवानगी, अक्षय कुमार ने सुनाया मजेदार किस्सा; बिग बी के कुर्ते पर गिरा दिया पूरा पानी

ट्रेलर लॉन्च के लिए निर्माताओं ने गोवा को चुना, जो विजय सालगांवकर की कहानी से खास तौर पर जुड़ा हुआ है। लॉन्च कार्यक्रम में अजय देवगन, तब्बू, श्रिया सरन, रजत कपूर, जयदीप अहलावत और मृणाल जाधव के साथ निर्देशक एवं लेखक अभिषेक पाठक भी मौजूद रहे।

कलाकार और रिलीज डेट

अभिषेक पाठक के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अजय देवगन, तब्बू, श्रिया सरन, रजत कपूर, जयदीप अहलावत और प्रकाश राज के अलावा कमलेश सावंत, इशिता दत्ता और मृणाल जाधव भी नजर आएंगे।

फिल्म की कहानी और पटकथा अभिषेक पाठक, आमिल कीयन खान और परवेज शेख ने लिखी है। ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ 2 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

और पढ़ें: राजपाल यादव की सुप्रीम कोर्ट में याचिका, 5 करोड़ रुपये जमा करने का आदेश, नहीं तो जेल

 
 
 
Gallery Gallery Videos Videos Share on WhatsApp Share