×
 

शी चिनफिंग के निमंत्रण पर चीन जाएंगे डोनाल्ड ट्रंप, ईरान और व्यापारिक मुद्दों पर होगी अहम चर्चा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 13 से 15 मई तक चीन दौरे पर रहेंगे। यात्रा के दौरान ईरान, रूस, व्यापार समझौतों और ताइवान मुद्दे पर अहम चर्चा होने की संभावना है।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 13 से 15 मई तक चीन के आधिकारिक दौरे पर जाएंगे। चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग के निमंत्रण पर होने वाली इस तीन दिवसीय यात्रा की पुष्टि चीन के विदेश मंत्रालय ने की। माना जा रहा है कि इस दौरान दोनों देशों के बीच ईरान, रूस, व्यापारिक संबंधों और ताइवान जैसे रणनीतिक मुद्दों पर महत्वपूर्ण चर्चा होगी।

चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि राष्ट्रपति शी चिनफिंग के निमंत्रण पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चीन की राजकीय यात्रा करेंगे। यह दौरा पहले पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के कारण टाल दिया गया था।

अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार डोनाल्ड ट्रंप और शी चिनफिंग के बीच हाल के महीनों में ईरान और रूस को लेकर कई बार बातचीत हो चुकी है। अमेरिका का आरोप है कि चीन ईरान और रूस को आर्थिक सहायता, उपकरण और आवश्यक सामग्रियां उपलब्ध करा रहा है। अधिकारियों ने यह भी कहा कि दोनों देशों के बीच ईरान को लेकर लगातार संवाद जारी है।

और पढ़ें: काठमांडू एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान तुर्की एयरलाइंस विमान में लगी आग, 278 यात्री सुरक्षित निकाले गए

बैठक में व्यापार और निवेश से जुड़े मुद्दे भी प्रमुख रहेंगे। दोनों देश प्रस्तावित अमेरिका-चीन व्यापार बोर्ड और निवेश बोर्ड पर चर्चा करेंगे। इसके अलावा एयरोस्पेस, कृषि और ऊर्जा क्षेत्र से जुड़े समझौतों पर भी बातचीत होने की संभावना है। अमेरिकी अधिकारियों ने बताया कि ट्रंप इस दौरे के बाद वर्ष के अंत में शी चिनफिंग और उनकी पत्नी पेंग लीयुआन को वॉशिंगटन डीसी आने का निमंत्रण दे सकते हैं।

ताइवान मुद्दे पर भी दोनों नेताओं के बीच चर्चा होगी। हालांकि अमेरिकी अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि अमेरिका की ताइवान नीति में किसी बदलाव की संभावना नहीं है।

इस बैठक से पहले अमेरिका ने ईरान के वित्तीय और ऊर्जा क्षेत्रों पर नए प्रतिबंध लगाए हैं। अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने कहा कि ईरान वैश्विक आतंकवाद का मुख्य केंद्र है और अमेरिका उसके वित्तीय नेटवर्क पर लगातार सख्त कार्रवाई करेगा।

और पढ़ें: जबलपुर बरगी बांध क्रूज़ हादसे की न्यायिक जांच के आदेश, तीन माह में रिपोर्ट सौंपेगा आयोग

 
 
 
Gallery Gallery Videos Videos Share on WhatsApp Share