×
 

हाथरस में धर्म परिवर्तन के बाद हिंदू युवक से मुस्लिम युवती ने की शादी, सुरक्षा की लगाई गुहार

हाथरस में निशा ने अपनी इच्छा से हिंदू धर्म अपनाकर विजय से विवाह किया। दंपति ने परिजनों से कथित धमकियों के बाद पुलिस प्रशासन से सुरक्षा मांगी है।

उत्तर प्रदेश के हाथरस से अंतरधार्मिक विवाह का मामला सामने आया है। काशीराम कॉलोनी निवासी मुस्लिम युवती निशा ने अपनी इच्छा से हिंदू धर्म अपनाने के बाद हिंदू युवक विजय से विवाह किया। शादी के बाद दोनों ने कथित धमकियों के चलते पुलिस और प्रशासन से सुरक्षा की मांग की है।

बताया गया है कि निशा और विजय एक-दूसरे को काफी समय से जानते थे। दोनों ने अपनी इच्छा से विवाह करने का फैसला किया। निशा का कहना है कि उसने बिना किसी दबाव या डर के मुस्लिम धर्म छोड़कर हिंदू धर्म अपनाया और इसके बाद हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार विजय के साथ शादी की।

शादी के बाद दंपति का आरोप है कि युवती के परिजनों की ओर से उन्हें जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। इसके बाद दोनों ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों से अपनी जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

और पढ़ें: जनता दर्शन में सीएम योगी ने महिला को दिलाई गाय, दिव्यांग की जमीन से हटवाया अवैध कब्जा

शपथ पत्र भी कराया तैयार

प्रेमी युगल ने अधिवक्ता मुकेश चतुर्वेदी के माध्यम से एक शपथ पत्र भी तैयार कराया है। इसमें निशा ने अपनी स्वेच्छा से हिंदू धर्म अपनाने और विजय के साथ हिंदू रीति-रिवाज से विवाह करने की बात कही है।

दंपति का कहना है कि उन्होंने किसी दबाव या भय में यह कदम नहीं उठाया है। दोनों अपनी इच्छा से साथ रहना चाहते हैं और शांतिपूर्ण जीवन जीने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक सुरक्षा उपलब्ध कराने की अपील की है।

यह मामला सामने आने के बाद अब दंपति की सुरक्षा को लेकर पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई पर नजर है। अधिकारियों से जल्द उचित कदम उठाने की मांग की गई है।

और पढ़ें: योगी आदित्यनाथ का अखिलेश यादव पर हमला, बोले- अगले चुनाव में सपा को जनता हमेशा के लिए साफ कर देगी

 
 
 
Gallery Gallery Videos Videos Share on WhatsApp Share