×
 

वित्तीय संकट और ट्रंप के नाम को लेकर विवाद के बीच कैनेडी सेंटर बंद करने का फैसला

वॉशिंगटन के कैनेडी सेंटर को वित्तीय संकट और व्यापक मरम्मत के बीच बंद करने का फैसला हुआ। ट्रंप का नाम जोड़ने पर अदालत और बोर्ड के बीच कानूनी विवाद जारी है।

अमेरिका के वॉशिंगटन स्थित प्रतिष्ठित जॉन एफ. कैनेडी सेंटर फॉर द परफॉर्मिंग आर्ट्स को बंद करने का फैसला लिया गया है। केंद्र के बोर्ड ने मंगलवार को वित्तीय संकट और इमारत पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का नाम जोड़ने को लेकर चल रहे कानूनी विवाद के बीच यह निर्णय लिया। रिपोर्टों के अनुसार, केंद्र को व्यापक मरम्मत के लिए बंद किया जाएगा।

बैठक में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और वाणिज्य मंत्री हॉवर्ड लुटनिक भी शामिल हुए। इससे पहले संघीय न्यायाधीश क्रिस्टोफर कूपर ने बोर्ड को इमारत या परिसर पर ट्रंप के नाम से कोई स्मारक या नया उल्लेख करने से रोक दिया। न्यायाधीश ने कहा कि ऐसे बदलाव के लिए अमेरिकी कांग्रेस की मंजूरी आवश्यक है।

यह विवाद तब शुरू हुआ जब बोर्ड ने कैनेडी सेंटर के नाम और परिसर में ट्रंप का नाम जोड़ने की कोशिश की। मई में न्यायाधीश कूपर ने फैसला दिया था कि केंद्र का नाम बदलने का अधिकार केवल कांग्रेस के पास है। इसके बाद जून में ट्रंप का नाम इमारत से हटा दिया गया था।

और पढ़ें: एआई विकास पर रोक की कोशिश घिनौनी साजिश, ट्रंप बोले- जो जीतेगा वही दुनिया में सबसे आगे रहेगा

बोर्ड ने बाद में ऐसे प्रस्तावों पर विचार किया जिनमें ट्रंप को केंद्र के पुनर्निर्माण और वित्तीय सहयोग के लिए श्रेय देने की बात थी। इनमें इमारत पर ट्रंप के योगदान का उल्लेख और परिसर का नाम बदलने जैसे विकल्प शामिल थे। न्यायाधीश ने मंगलवार को इन प्रस्तावों को भी रोक दिया।

केंद्र के बोर्ड ने इमारत की खराब स्थिति और वित्तीय कठिनाइयों का हवाला दिया है। करीब 25.7 करोड़ डॉलर की मरम्मत परियोजना की योजना है। ट्रंप ने सोशल मीडिया पर कहा कि अपीलीय अदालत के फैसले तक पुनर्निर्माण शुरू नहीं होगा और नाम संबंधी विवाद का समाधान आवश्यक है।

मामले में अमेरिकी न्याय विभाग ने न्यायाधीश के फैसले के खिलाफ अपील करने की योजना जताई है। इस घटनाक्रम से कैनेडी सेंटर के संचालन और भविष्य को लेकर अनिश्चितता बढ़ गई है।

और पढ़ें: रूस-यूक्रेन ऊर्जा ठिकानों पर हमले रोकने को राजी, ट्रंप ने ईरान से जल्द समझौते को कहा

 
 
 
Gallery Gallery Videos Videos Share on WhatsApp Share