×
 

मेटा स्मार्ट ग्लासेस में फेस रिकग्निशन जोड़ने की तैयारी, नई नीति पर उठे सवाल

मेटा अपने स्मार्ट ग्लासेस में फेस रिकग्निशन जोड़ने की योजना बना रही है। “नेम टैग” फीचर लोगों की पहचान करेगा, लेकिन इससे गोपनीयता और निगरानी को लेकर नई चिंताएं सामने आई हैं।

मेटा अपनी एआई आधारित स्मार्ट ग्लासेस तकनीक को अपग्रेड करने की योजना बना रही है, जिसमें फेस रिकग्निशन फीचर जोड़ने की तैयारी की जा रही है। यह कदम कंपनी की नीतियों में एक बड़ा बदलाव माना जा रहा है और इसे लेकर गोपनीयता व निगरानी से जुड़े गंभीर सवाल भी उठने लगे हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, यह स्मार्ट ग्लासेस Ray-Ban और Oakley के साथ साझेदारी में विकसित किए गए हैं। इन ग्लासेस में जो नया फीचर जोड़ा जा सकता है, उसे कंपनी के अंदरूनी स्तर पर “नेम टैग” कहा जा रहा है। इसका उद्देश्य पहनने वाले को सामने मौजूद व्यक्ति की पहचान करने और उनके बारे में जानकारी प्राप्त करने में मदद देना है, जो मेटा के एआई असिस्टेंट के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएगी।

दी न्यू यौर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी ने पहले इस फीचर का बीटा परीक्षण दृष्टिहीन लोगों के एक सम्मेलन में करने की योजना बनाई थी। हालांकि बाद में इस परीक्षण को आगे नहीं बढ़ाया गया। इसके पीछे गोपनीयता और संभावित दुरुपयोग से जुड़ी चिंताओं को मुख्य कारण माना जा रहा है।

और पढ़ें: भारत वैश्विक एआई वार्ता के लिए सही जगह: संयुक्त राष्ट्र प्रमुख एंटोनियो गुटेरेस

फेस रिकग्निशन तकनीक को लेकर लंबे समय से नागरिक समाज संगठनों और डिजिटल अधिकार कार्यकर्ताओं की ओर से विरोध होता रहा है। उनका मानना है कि यह तकनीक सरकारों, कंपनियों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों द्वारा निगरानी और दुरुपयोग के लिए इस्तेमाल की जा सकती है।

विशेषज्ञों का कहना है कि यदि यह फीचर लागू होता है, तो इससे तकनीक और गोपनीयता के बीच संतुलन पर बड़ी बहस छिड़ सकती है। एक ओर यह तकनीक सुविधा और सुरक्षा बढ़ा सकती है, वहीं दूसरी ओर व्यक्तिगत निजता के अधिकार पर गंभीर प्रभाव डाल सकती है।

मेटा की यह योजना भविष्य में एआई और पहनने योग्य तकनीक के उपयोग को नए स्तर पर ले जा सकती है, लेकिन इसके साथ पारदर्शिता और जिम्मेदारी की मांग भी तेज हो गई है।

और पढ़ें: इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट में यूएई प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे अबू धाबी के क्राउन प्रिंस

 
 
 
Gallery Gallery Videos Videos Share on WhatsApp Share