×
 

मेटा का मेटावर्स झटका: होराइजन वर्ल्ड्स VR प्लेटफॉर्म जून 2026 तक बंद होगा

मेटा जून 2026 तक ‘होराइजन वर्ल्ड्स’ VR बंद करेगा। कम यूजर, तकनीकी समस्याएं और भारी नुकसान के चलते कंपनी अब AI और स्मार्ट डिवाइस पर ध्यान दे रही है।

टेक कंपनी मेटा ने अपने मेटावर्स प्लेटफॉर्म ‘होराइजन वर्ल्ड्स’ के VR (वर्चुअल रियलिटी) संस्करण को जून 2026 तक बंद करने का बड़ा फैसला लिया है। कंपनी ने घोषणा की है कि 15 जून 2026 को इसका VR संस्करण पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा। हालांकि, यह ऐप मोबाइल प्लेटफॉर्म पर सीमित रूप में जारी रहेगा, लेकिन VR डिवाइस उपयोगकर्ताओं के लिए यह सेवा समाप्त हो जाएगी।

मेटा के इस फैसले को उसके मेटावर्स विजन के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। साल 2021 में कंपनी के सीईओ मार्क ज़ुकरबर्ग ने मेटावर्स को भविष्य की डिजिटल दुनिया बताया था, जहां लोग काम, मनोरंजन और सामाजिक गतिविधियां कर सकेंगे। इसी दिशा में फेसबुक का नाम बदलकर मेटा रखा गया था।

लेकिन भारी निवेश और प्रचार के बावजूद ‘होराइजन वर्ल्ड्स’ अपेक्षित लोकप्रियता हासिल नहीं कर सका। रिपोर्ट के अनुसार, प्लेटफॉर्म के सक्रिय उपयोगकर्ता कुछ लाख से अधिक नहीं पहुंच पाए। यूजर्स ने इसे खाली, तकनीकी समस्याओं से भरा और कम आकर्षक बताया।

और पढ़ें: व्हाट्सऐप वेब लॉगिन में दिक्कत, आईफोन यूजर्स अधिक प्रभावित

वित्तीय रूप से भी यह प्रोजेक्ट कंपनी पर भारी पड़ा। मेटा की रियलिटी लैब्स यूनिट, जो VR और मेटावर्स पर काम करती है, 2020 से अब तक लगभग 80 अरब डॉलर का नुकसान झेल चुकी है। इसी कारण कंपनी को अपनी रणनीति पर पुनर्विचार करना पड़ा और कर्मचारियों की छंटनी भी की गई।

पूर्व कर्मचारियों ने भी प्रबंधन की नीतियों पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि कंपनी ने यूजर्स और डेवलपर्स की जरूरतों को नजरअंदाज किया।

अब मेटा अपना फोकस आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और स्मार्ट डिवाइस, जैसे स्मार्ट ग्लासेस पर बढ़ा रही है। इससे साफ है कि कंपनी का भविष्य मेटावर्स से हटकर नई तकनीकों की ओर बढ़ रहा है।

और पढ़ें: पीएम मोदी ने AI इम्पैक्ट समिट में सार्वजनिक हित के लिए टेक्नोलॉजी के उपयोग पर जोर दिया

 
 
 
Gallery Gallery Videos Videos Share on WhatsApp Share