एआई कोडिंग रेस में बढ़त के लिए OpenAI ने लॉन्च किया Codex मोबाइल ऐप
OpenAI ने Codex का मोबाइल ऐप लॉन्च किया है, जिससे यूजर्स कई एआई एजेंट्स को एकसाथ मैनेज कर सकेंगे और कोडिंग व डेटा विश्लेषण जैसे काम तेज होंगे।
कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) आधारित कोडिंग टूल्स की प्रतिस्पर्धा में अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए OpenAI ने अपने लोकप्रिय कोडिंग टूल Codex का मोबाइल ऐप लॉन्च किया है। कंपनी का कहना है कि इस ऐप को इस तरह डिजाइन किया गया है, जिससे यूजर्स लंबे समय तक एक साथ कई आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एजेंट्स को आसानी से मैनेज कर सकें।
OpenAI के अधिकारियों ने बताया कि Codex ऐप न केवल कोड लिखने में मदद करेगा, बल्कि कोड के जरिए जानकारी जुटाने, उसका विश्लेषण करने और जटिल कार्यों को स्वचालित करने में भी सक्षम होगा। हाल के वर्षों में कोडिंग, एआई मॉडलों का सबसे सफल उपयोग माना जा रहा है। यही वजह है कि एआई स्टार्टअप्स के लिए कोड-जेनरेशन टूल्स बिजनेस ग्राहकों को आकर्षित करने का एक अहम साधन बन गए हैं।
हालांकि, इस क्षेत्र में OpenAI को कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ रहा है। खास तौर पर एआई स्टार्टअप Anthropic ने अपने Claude Code टूल के जरिए कोडिंग मार्केट में मजबूत पकड़ बना ली है। Anthropic का दावा है कि Claude Code ने सार्वजनिक रूप से लॉन्च होने के केवल छह महीनों में सालाना आधार पर एक अरब डॉलर का राजस्व हासिल कर लिया।
और पढ़ें: यमुना पर नए पुल की तैयारी: ट्रैफिक जाम कम करने के लिए दिल्ली सरकार की योजना
सोमवार को जारी किया गया Codex ऐप, OpenAI की उसी रणनीति का हिस्सा है, जिसके तहत कंपनी दोबारा इस क्षेत्र में बढ़त बनाने की कोशिश कर रही है। OpenAI का कहना है कि ऐप को ज्यादा यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है, ताकि इसकी उन्नत क्षमताएं आम लोगों तक भी आसानी से पहुंच सकें।
कोडिंग इंडस्ट्री के कई जानकारों का मानना है कि फिलहाल एआई कोड-जेनरेशन टूल्स इंसानी टेक्नोलॉजी वर्कर्स की पूरी तरह जगह नहीं ले सकते। हालांकि, ये टूल्स उनके काम को काफी हद तक तेज और अधिक कुशल जरूर बना देते हैं।
OpenAI के सीईओ सैम ऑल्टमैन ने इस संदर्भ में कहा, “एआई मॉडल कभी थकते नहीं हैं। उनमें प्रेरणा की कमी नहीं होती। वे लगातार कोशिश करते रहते हैं।” उनके इस बयान से साफ है कि OpenAI एआई कोडिंग के भविष्य को लेकर काफी आशावादी हैं।
और पढ़ें: बेउर जेल से विधानसभा पहुंचे अनंत सिंह ने मोकामा विधायक के रूप में ली शपथ, नीतीश कुमार के पैर छुए