×
 

मां के अपहरण पर पत्रकार सवाना गुथरी की भावुक अपील, कहा— हम भुगतान करने को तैयार

पत्रकार सवाना गुथरी ने मां नैन्सी के अपहरण पर भावुक अपील की। परिवार फिरौती देने को तैयार है, जबकि एफबीआई और पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

अमेरिका में चर्चित पत्रकार सवाना गुथरी ने अपनी मां नैन्सी गुथरी के कथित अपहरण के मामले में भावुक वीडियो जारी कर अपहरणकर्ताओं से उनकी सुरक्षित वापसी की अपील की है। 84 वर्षीय नैन्सी गुथरी पिछले एक सप्ताह से लापता हैं और पुलिस का मानना है कि उन्हें उनके एरिजोना स्थित घर से जबरन ले जाया गया है।

शनिवार को जारी वीडियो में सवाना गुथरी अपने भाई-बहनों के साथ नजर आईं और कहा कि परिवार अपहरणकर्ताओं की मांग पूरी करने को तैयार है। उन्होंने कहा, “हमें आपका संदेश मिला है और हम समझते हैं। कृपया हमारी मां को सुरक्षित लौटा दें, हम इसके लिए भुगतान करने को तैयार हैं।”

जांच में सामने आया कि नैन्सी गुथरी के घर के बाहर बरामदे पर मिला खून उनका ही था। पुलिस का मानना है कि उनका अपहरण घर से ही हुआ। हालांकि अब तक किसी संदिग्ध की पहचान नहीं हो सकी है। जांच में यह भी पता चला कि उनके घर की डोरबेल कैमरा घटना वाले दिन बंद कर दिया गया था, जिससे कोई फुटेज नहीं मिल सका।

और पढ़ें: अमेरिका ने जून तक युद्धविराम की समयसीमा दी: जेलेंस्की

अधिकारियों ने बताया कि नैन्सी गुथरी को रोजाना जरूरी दवाओं की जरूरत है और उनकी सेहत को लेकर चिंता बढ़ती जा रही है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी कहा कि जांच तेजी से आगे बढ़ रही है और कुछ अहम सुराग मिले हैं। इस मामले ने पूरे अमेरिका का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।

और पढ़ें: गौरव गोगोई के कथित पाकिस्तान लिंक मामला MHA को सौंपेगी असम सरकार

 
 
 
Gallery Gallery Videos Videos Share on WhatsApp Share