रूस में टीयू-95 सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त, छह लोगों की मौत
रूस के अमूर क्षेत्र में प्रशिक्षण उड़ान के दौरान टीयू-95 सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में छह चालक दल सदस्यों की मौत और एक व्यक्ति घायल हुआ।
रूस के सुदूर पूर्वी अमूर क्षेत्र में मंगलवार को प्रशिक्षण उड़ान के दौरान टीयू-95 सैन्य बमवर्षक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। रूस के रक्षा मंत्रालय के अनुसार, हादसे में विमान में सवार छह चालक दल के सदस्यों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हुआ है।
बताया गया कि विमान ने अमूर क्षेत्र के क्रास्नोयारोवो गांव के पास से उड़ान भरी थी। उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद विमान एक निर्जन इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में कुल सात लोग सवार थे।
रूस के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि 29 सितंबर को प्रशिक्षण उड़ान के दौरान टीयू-95 विमान अमूर क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हुआ। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, हादसे में चालक दल के छह सदस्यों की मौत हुई, जबकि एक घायल व्यक्ति को चिकित्सा सुविधा के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।
और पढ़ें: जेलेंस्की ने पुतिन को बताया पेशेंट जीरो, कहा- युद्ध ने दुनिया को बनाया ज्यादा खतरनाक