×
 

यूक्रेन की राजधानी कीव में गोलीबारी: छह की मौत, बंधक बनाने वाला हमलावर पुलिस मुठभेड़ में ढेर

कीव में बंदूकधारी ने छह लोगों की हत्या कर सुपरमार्केट में बंधक बना लिया। पुलिस कार्रवाई में हमलावर मारा गया। घटना से इलाके में दहशत फैल गई।

यूक्रेन की राजधानी कीव में एक सनसनीखेज घटना में एक बंदूकधारी ने गोलीबारी कर कम से कम छह लोगों की हत्या कर दी। इसके बाद वह एक सुपरमार्केट में घुसकर लोगों को बंधक बना लिया और खुद को अंदर बंद कर लिया। कई घंटों तक चले इस तनावपूर्ण घटनाक्रम का अंत तब हुआ जब पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हमलावर को मार गिराया।

यूक्रेन के गृह मंत्री इहोर क्लिमेंको के अनुसार, हमलावर ने पहले सड़क पर लोगों पर अंधाधुंध फायरिंग की, जिसमें चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद वह पास के एक सुपरमार्केट में घुस गया, जहां उसने एक और व्यक्ति को गोली मार दी। बाद में एक घायल युवती की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई, जिससे मृतकों की संख्या छह हो गई।

पुलिस ने लगभग 40 मिनट तक हमलावर से बातचीत कर स्थिति को शांतिपूर्ण ढंग से सुलझाने की कोशिश की। अधिकारियों ने घायल लोगों की मदद के लिए चिकित्सा सहायता देने की भी पेशकश की, लेकिन हमलावर ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। इसके बाद विशेष पुलिस बल ने इमारत में प्रवेश कर उसे निष्क्रिय करने का निर्णय लिया।

और पढ़ें: ओडिशा के 9 जिलों में भीषण गर्मी के कारण स्कूल बंद, 20 अप्रैल से छुट्टियां घोषित

कार्रवाई के दौरान हमलावर ने गिरफ्तारी का विरोध किया, जिसके चलते पुलिस ने उसे गोली मार दी। क्लिमेंको ने बताया कि हमलावर के पास कानूनी रूप से पंजीकृत हथियार था और उसने हाल ही में अपने लाइसेंस के नवीनीकरण के लिए आवेदन भी किया था।

यह घटना कीव के होलोसीव्स्की जिले में हुई। घटनास्थल से पुलिस बल को इमारत के अंदर मोर्चा संभालते और आम लोगों को सुरक्षित बाहर निकालते देखा गया।

और पढ़ें: अमेरिका में पहलगाम हमले की बरसी पर भारत उठाएगा पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद का मुद्दा

 
 
 
Gallery Gallery Videos Videos Share on WhatsApp Share