×
 

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026: पुतिन दिल्ली पहुंचे, सात साल बाद भारत आएंगे शी चिनफिंग

नई दिल्ली में 12-13 सितंबर को 18वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन होगा। पुतिन पहुंच चुके हैं, जबकि शी चिनफिंग सात साल बाद भारत आएंगे। आर्थिक सहयोग प्रमुख मुद्दा रहेगा।

नई दिल्ली में 12 और 13 सितंबर को 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत इस वर्ष ब्रिक्स की अध्यक्षता कर रहा है और उसने अपनी अध्यक्षता के लिए लचीलापन, नवाचार, सहयोग और स्थिरता के लिए निर्माण” को विषय बनाया है। सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए कई देशों के शीर्ष नेता और वरिष्ठ अधिकारी नई दिल्ली पहुंच रहे हैं।

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन शुक्रवार तड़के नई दिल्ली पहुंच गए। वह तीन दिवसीय भारत दौरे पर हैं। शुक्रवार को उनकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ महत्वपूर्ण द्विपक्षीय बैठक प्रस्तावित है। दोनों नेताओं के बीच व्यापार, ऊर्जा, रक्षा और व्यापक रणनीतिक संबंधों पर चर्चा होने की उम्मीद है।

वहीं, चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग भी भारत पहुंचेंगे। करीब सात साल बाद उनकी यह ऐतिहासिक भारत यात्रा होगी। ब्रिक्स सम्मेलन के दौरान विभिन्न देशों के नेताओं के साथ प्रधानमंत्री मोदी की कई द्विपक्षीय बैठकें भी प्रस्तावित हैं।

और पढ़ें: रूस के राष्ट्रपति पुतिन दिल्ली पहुंचे, पीएम मोदी से होगी अहम मुलाकात; ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में कई मुद्दों पर चर्चा

दो दिवसीय सम्मेलन में ब्रिक्स देशों के बीच आर्थिक और विकास संबंधी सहयोग को मजबूत करने के उपायों पर चर्चा होगी। वैश्विक अर्थव्यवस्था पर रूस-यूक्रेन युद्ध, पश्चिम एशिया संकट, विशेष रूप से होर्मुज जलडमरूमध्य की नाकाबंदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन की व्यापार एवं टैरिफ नीतियों का प्रभाव भी चर्चा की पृष्ठभूमि में रहेगा।

सम्मेलन में ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन, दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा, इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो, मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी, मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम, अबू धाबी के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान, इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबिय अहमद अली और वियतनाम के प्रधानमंत्री ले मिन्ह हुंग समेत कई नेता शामिल होंगे।

भारत ब्रिक्स मंच के जरिए वैश्विक आर्थिक सहयोग और विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने पर जोर दे रहा है।

और पढ़ें: अपनी मानसिक क्षमता पर ही सवाल खड़े कर रहे हैं, पी. चिदंबरम के ब्रिक्स बयान पर सुधांशु त्रिवेदी का पलटवार

 
 
 
Gallery Gallery Videos Videos Share on WhatsApp Share