×
 

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने लाड़ली बहनों को दिए 2,148 करोड़ रुपये, मैहर में 256 करोड़ के विकास कार्यों का भूमि-पूजन

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मैहर में लाड़ली बहना योजना के तहत 2,148 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए। बहनों को 250 रुपये का अतिरिक्त सावन उपहार भी मिला।

मैहर में लाड़ली बहनों को मिला 2,148 करोड़ रुपये का तोहफा

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार, 19 अगस्त को मैहर में आयोजित एक बड़े कार्यक्रम में प्रदेश की लाड़ली बहनों के खातों में 2,148 करोड़ रुपये की राशि अंतरित की। इस दौरान उन्होंने 256 करोड़ रुपये से अधिक लागत के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि-पूजन भी किया।

लाड़ली बहना योजना के तहत प्रदेश की करीब 1.25 करोड़ से अधिक महिलाओं को नियमित 1,500 रुपये की राशि के साथ सावन और रक्षाबंधन के अवसर पर 250 रुपये अतिरिक्त दिए गए। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में बहनों पर पुष्पवर्षा की और लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं का लाभ भी प्रदान किया।

और पढ़ें: मध्य प्रदेश कैबिनेट का बड़ा फैसला, कल्याण और विकास के लिए 1.46 लाख करोड़ रुपये मंजूर

डॉ. मोहन यादव ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार हर महीने बहनों के खातों में योजना की राशि पहुंचा रही है। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन साल में एक बार आता है, लेकिन सरकार हर महीने बहनों के साथ इस उत्सव को मनाने का प्रयास करती है।

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में फूलों का तारों का सबका कहना है’ गीत भी सुनाया। उन्होंने कहा कि लाड़ली बहनों के साथ सरकार का रिश्ता बेहद मजबूत और आत्मीय है। उन्होंने घोषणा की कि आने वाले पांच वर्षों तक लाड़ली बहना योजना की राशि जारी रखने का फैसला किया गया है।

मैहर के लिए कई बड़ी घोषणाएं

मुख्यमंत्री ने मैहर में आधुनिक सुविधाओं से लैस स्टेडियम बनाने के लिए 25 करोड़ रुपये, लिलजी जलाशय के नवीकरण के लिए 50 करोड़ रुपये देने की घोषणा की। इसके अलावा बड़ा अस्पताल, 5,000 गौवंश की क्षमता वाली गौशाला और आईटीआई संस्थान बनाने की भी घोषणा की गई।

स्कूलों के उन्नयन और आल्हा गायकों की समितियों को 25-25 हजार रुपये देने का ऐलान भी किया गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि क्षेत्र के गांवों तक नर्मदा का पानी पहुंचाने का काम आगे बढ़ रहा है। उन्होंने किसानों को दिन में बिजली उपलब्ध कराने और गरीब परिवारों के अधूरे आवास पूरे करने की बात भी कही।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर भी निशाना साधा और कहा कि उनकी सरकार महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण तथा परिवारों की खुशहाली के लिए लगातार काम कर रही है।

और पढ़ें: जेन ज़ेड युवाओं के लिए मोहन यादव सरकार का बड़ा फैसला, मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग और एआई प्रशिक्षण की घोषणा

 
 
 
Gallery Gallery Videos Videos Share on WhatsApp Share