×
 

व्हाइट हाउस के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, ट्रंप अंदर मौजूद थे; हमलावर ढेर

व्हाइट हाउस के बाहर हुई गोलीबारी से हड़कंप मच गया। सीक्रेट सर्विस ने जवाबी कार्रवाई में हमलावर को मार गिराया, जबकि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पूरी तरह सुरक्षित बताए गए हैं।

अमेरिका के व्हाइट हाउस के बाहर  हुई ताबड़तोड़ गोलीबारी से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना के समय राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप व्हाइट हाउस के अंदर मौजूद थे, हालांकि अमेरिकी सीक्रेट सर्विस ने स्पष्ट किया कि ट्रंप पूरी तरह सुरक्षित हैं और किसी भी अधिकारी को नुकसान नहीं पहुंचा है।

रिपोर्ट के मुताबिक, एक संदिग्ध हमलावर ने व्हाइट हाउस के बाहर स्थित सुरक्षा चौकी पर तैनात सीक्रेट सर्विस अधिकारियों पर अचानक फायरिंग शुरू कर दी। कानून प्रवर्तन एजेंसियों के अनुसार, 17वीं स्ट्रीट और पेनसिल्वेनिया एवेन्यू नॉर्थ-वेस्ट के पास, आइजनहावर एग्जीक्यूटिव ऑफिस बिल्डिंग के नजदीक करीब 30 गोलियों की आवाज सुनी गई।

सीक्रेट सर्विस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए हमलावर को गोली मार दी। घायल आरोपी को अस्पताल ले जाया गया, जहां बाद में उसकी मौत हो गई। अधिकारियों ने उसकी पहचान 21 वर्षीय नासिर बेस्ट के रूप में की है। गोलीबारी के दौरान एक राहगीर भी घायल हुआ, हालांकि उसकी स्थिति के बारे में अभी जानकारी नहीं दी गई है।

और पढ़ें: व्हाइट हाउस के बाहर गोलीबारी करने वाला नासिर बेस्ट की पहचान, खुद को जीसस मानता था आरोपी

रिपोर्ट के अनुसार, घटना तब शुरू हुई जब आरोपी ने अपने बैग से हथियार निकाला और सुरक्षा अधिकारियों पर फायरिंग शुरू कर दी। इसके तुरंत बाद पुलिस और संघीय एजेंसियों ने पूरे इलाके को घेर लिया।

गौरतलब है कि हाल के वर्षों में डोनाल्ड ट्रंप पर कई सुरक्षा खतरे सामने आ चुके हैं। इससे पहले भी चुनाव प्रचार और सार्वजनिक कार्यक्रमों के दौरान उन पर हमले की कोशिशें हो चुकी हैं।

और पढ़ें: ट्रंप पर हमले की कोशिश पर कांग्रेस नेता का विवादित बयान: जैसा करोगे वैसा भरोगे

 
 
 
Gallery Gallery Videos Videos Share on WhatsApp Share