×
 

SRCC के शताब्दी समारोह में पीएम मोदी का विपक्ष पर हमला, बोले- नाराज फूफा की तरह हर अच्छे काम में अड़ंगा डालते हैं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स के शताब्दी समारोह में विपक्ष पर निशाना साधते हुए उसे ‘नाराज फूफा’ बताया और सरकार के विकास कार्यों का रिपोर्ट कार्ड पेश किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को दिल्ली स्थित श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (एसआरसीसी) के शताब्दी समारोह में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कॉलेज की ऐतिहासिक उपलब्धियों और देश की शिक्षा व्यवस्था में इसके योगदान की सराहना की। प्रधानमंत्री ने समारोह में मौजूद पूर्व और वर्तमान विद्यार्थियों, शिक्षकों और अन्य लोगों को शताब्दी वर्ष की शुभकामनाएं दीं।

अपने संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने विपक्षी दलों पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने विपक्ष की तुलना शादी में मौजूद ऐसे ‘नाराज फूफा’ से की, जो हर अच्छे काम में सवाल खड़े करते हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि कुछ लोग हर पहल पर पूछते रहते हैं कि इसकी क्या जरूरत थी और उसकी क्या जरूरत थी।

मोदी ने देश की अर्थव्यवस्था का जिक्र करते हुए कहा कि 2013 में विकास दर को लेकर निराशा और महंगाई को लेकर चिंता का माहौल था। उन्होंने युवाओं से उस समय की परिस्थितियों को समझने और पिछले वर्षों में भारत में आए बदलाव का आकलन करने को कहा।

और पढ़ें: SRCC के शताब्दी समारोह में पीएम मोदी का पाकिस्तान पर निशाना, बोले- आतंक फैलाने वाले बैकफुट पर

प्रधानमंत्री ने कहा कि आज भारत आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई करता है और जम्मू-कश्मीर से लेकर पूर्वोत्तर तक शांति की स्थिति में सुधार हुआ है। उन्होंने दावा किया कि नक्सलवाद भी कमजोर हुआ है। मोदी ने कहा कि कभी भारत को ‘फ्रेजाइल फाइव’ जैसी अर्थव्यवस्थाओं में गिना जाता था, जबकि आज दुनिया भारत को तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था के रूप में देख रही है।

उन्होंने अपने शासन के कामकाज का उल्लेख करते हुए कहा कि वह अपना ‘रिपोर्ट कार्ड’ जनता के सामने लेकर आए हैं। मोदी ने ‘माई-बाप’ संस्कृति के विरोध की बात करते हुए कहा कि वह इसके सामने मजबूती से खड़े हैं।

प्रधानमंत्री ने ‘दिमागी नक्सल’ शब्द का भी जिक्र किया और आरोप लगाया कि कुछ लोग इस तरह के एजेंडे को मंच दे रहे हैं। उन्होंने होम्योपैथिक दवा का उदाहरण देते हुए कहा कि जब उन्होंने यह शब्द इस्तेमाल किया तो जिन लोगों की ओर उनका इशारा था, वे खुलकर सामने आ गए।

और पढ़ें: 13 साल बाद श्रीराम कॉलेज लौटे पीएम मोदी, 2013 के गिलास पूरा भरा है भाषण की यादें ताजा

 
 
 
Gallery Gallery Videos Videos Share on WhatsApp Share